राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019ः दिल्ली पहुंचे बिहार CM नीतीश, NDA के सीट बंटवारे पर हो फैसला संभव

नीतीश सोमवार को दोपहर के बाद पटना से दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार नीतीश अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में रह सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 8:50 PM IST
d
लोकसभा चुनाव 2019ः दिल्ली पहुंचे बिहार CM नीतीश, NDA के सीट बंटवारे पर हो फैसला संभव

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। नीतीश की इस दिल्ली यात्रा के दौरान लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए के सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। नीतीश सोमवार को दोपहर के बाद पटना से दिल्ली रवाना हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार नीतीश अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में रह सकते हैं।

नीतीश की दिल्ली यात्रा पर कयासबाजी शुरू

इधर, नीतीश की यात्रा को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। जद (यू) सूत्रों के मुताबिक, नीतीश इस यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराएंगे और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को भी अंतिम रूप देंगे।

पार्टी बैठक में नीतीश ने दिया भरोसा

रविवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई मतभेद नहीं हैं। सम्मानजनक रूप से जद (यू) को सीटें मिल रही हैं। इसके पूर्व जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी कहा था कि सितंबर के अंत तक लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटावारे को लेकर स्थिति सपष्ट हो जाएगी।

प्रशांत किशोर की होगी अहम भूमिका

इधर, चुनाव के रणनीतिकार प्रशांत कुमार के जद (यू) में शामिल हो जाने के बाद पार्टी के नेता उत्साहित हैं। समझा जाता है कि सीट बंटवारे से लेकर चुनाव लड़ने तक की रणनीति बनाने में प्रशांत मुख्य भूमिका निभाएंगे।

Updated on:
17 Sep 2018, 8:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All