24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल बोले-अब सपा से सुलह पर कोई विचार नहीं?

कहा- मुलायम को छोड अखिलेश सहित पूरे यादव कुनबे के खिलाफ उतारेंगे प्रत्याशी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 17 Sep 2018, 8:32 PM IST

shivpal

शिवपाल बोले-अब सपा से सुलह पर कोई विचार नहीं?

Etawah. शिवपाल सिंह यादव अब सपा से किसी भी तरह के सुलह के पक्षधर नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने साफ किया है समाजवादी पार्टी या फिर यादव परिवार से सुलह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर कोई विचार नहीं होगा। शिवपाल ने कहा कि अब तो हमने कदम आगे बढ़ा दिया है, अब तो हम आगे ही बढ़ते जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सेक्युलर मोर्चा 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ कन्नौज, धर्मेंद्र यादव के खिलाफ बदायूं, अक्षय यादव के खिलाफ फीरोजाबाद तथा तेज प्रताप यादव के खिलाफ भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा।

मैनपुरी छोड़ हर सीट पर उतारेंगे चुनाव
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन करने के बाद से शिवपाल सिंह यादव के तेवर अलग ही नजर आ रहे हैं। वे प्रदेश भर का दौरा कर अपना जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं। रविवार को उन्होंने बाराबंकी, फैजाबाद का दौरा किया तो वहीं सोमवार को वे इटावा और सैफई पहुंच गए। शिवपाल का मोर्चा 2019 के लोकसभा चुनाव में मौनपुरी को छोड़कर यूपी की हर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। मैनपुरी में वह मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेंगे, अखिलेश यादव के साथ ही यादव परिवार के अन्य प्रत्याशियों के खिलाफ भी उनके प्रत्याशी ताल ठोकेंगे।

अब तो हमने कदम आगे बढ़ा दिया है
मैनपुरी में करहल के पूर्व विधायक मानिकचंद यादव के आवास पर शिवपाल सिंह ने कहा कि सेक्युलर मोर्चा कन्नौज, बदायूं सहित यूपी की सभी ७९ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा। वहीं मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से सेक्युलर मोर्चा के प्रत्याशी होंगे। इस दौरान शिवपाल ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी या फिर यादव परिवार से सुलह का कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब तो हमने कदम आगे बढ़ा दिया है, अब तो हम आगे ही बढ़ते जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोर्चा इस बार लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के खिलाफ कन्नौज, धर्मेंद्र यादव के खिलाफ बदायूं, अक्षय सिंह यादव के खिलाफ फीरोजाबाद तथा तेज प्रताप के खिलाफ भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगा।

यह बातें वही लोग फैला रहे हैं
गठबंधन की राजनीति पर उन्होंने कहा कि बसपा जैसे सभी समान विधारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन की कोशिश होगी। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले कि यह सब बेकार की बातें हैं। यह बातें वही लोग फैला रहे हैं, जिनका हमने दो साल तक इंतजार किया कि वो हमको और नेताजी को सम्मान दें। उन्होंने कहा कि ना तो भाजपा से हमने कोई बात की और न ही हमको भाजपा की तरफ से कोई ऐसा प्रस्ताव आया है।