लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल होने की बात को खारिज कर दिया है। डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में जाकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की खबर को गलत बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस कभी ज्वाइन नहीं की थी।
नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो कहे जाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल होने की बात को खारिज कर दिया है। डीएस हुड्डा ने कांग्रेस में जाकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की खबर को गलत बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस कभी ज्वाइन नहीं की थी।
हुड्डा ने कांग्रेस में जाने की सारी अटकलों पर लगा दिया विराम
आपको बता दें कि गुरुवार को राजनीतिक गलियारों में उस समय हलचल मच गई थी, जब लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा (रिटायर्ड) के कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई थी। खबर मिली थी कि जनरल हुड्डा कांग्रेस में जाकर भारत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र में विजन डॉक्यूमेंट बनाएंगे। लेकिन हुड्डा ने एक दिन बाद ही सारी कांग्रेस में जाने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से डीएस हुड्डा को लेकर अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक
आपको बता दें कि उड़ी हमले के बाद लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हु़ड्डा की अगुवाई में ही 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक की गई थी। उस समय हु़ड्डा नॉर्दन कमांड का अगुआ आर्मी कमांडर थे। सर्जिकल स्ट्राइक के समय लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा अपने कमरे में बैठे पाकिस्तान के खिलाफ पूरा ऑपरेशन को देख रहे थे। सर्जिकल स्ट्राईक के बाद हुड्डा उस समय भी काफी चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कहा था कि इस घटना का राजनीतिकरण किया गया हैं। उरी हमले में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। जिसमें 19 भारतीय जवान शहीद हो गए थे।