जानकारी के अनुसार घाटी में लगभग 60 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें 35 आतंकी पाकिस्तान से जुड़े बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबल आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद आतंकियों के सफाए में जुटी सेना इस अभियान का नाम ऑपरेशन-60 रखा है। आपको बता दें कि इसके पहले सेना ने ऑपरेशन-25 के नाम से घाटी में अभियान चलाया था। ऑपरेशन-25 के तहत ही सुरक्षाबलों ने खूंखार आतंकी गाजी राशिद को मार गिराया था। वहीं, इससे पहले शोपियां में आर्मी कैंप के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली है।