आपको बता दें कि पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा हमले पर बयान जारी कर जांच में सहयोग करने की बात कही थी, बावजूद इसके पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है। हालांकि इमरान खान ने इस दौरान बातों-बातों भारत को धमकी देते हुए युद्ध को बतौर विकल्प न अपनाने की बात कही थी। पाक पीएम ने कहा था कि अगर भारत युद्ध की संभावनाओं को तलाशता है तो पाकिस्तान भी प्रतिक्रिया करने का अधिकार रखता है।