
हिमाचल: किन्नौर में हिमस्खलन में फंसे 5 जवान, एक जवान शहीद
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भारत-चीन बॉर्डर पर हुए हिमस्खलन में सेना की जम्मू कश्मीर राइफल्स यूनिट का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि 5 जवानों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बर्फ में दबे जवानों को निकालने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि अभी तक बर्फ में फंसे जवानों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पांच जवानों के फंसने की आशंका
किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर गोपालचंद के अनुसार हिमस्खलन में राइफल्स यूनिट के पांच जवानों के फंसने की आशंका है, जबकि एक जवान का शव बरामद हुआ है। बर्फ में फंसे जवानों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि मौसम बिगड़ने के चलते पिछले दिनों से देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।
इंडिया-चीन बॉर्डर पर शिपकाला के पास हुआ
किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर गोपालचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा इंडिया-चीन बॉर्डर पर शिपकाला के पास हुआ। इस हिमस्खलन में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कई जवान फंसे गए थे। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। लेकिन शाम को अंधेरा बढ़ने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा। इसके बाद गुरुवार सुबह से ही ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया गया है।
Updated on:
21 Feb 2019 11:38 am
Published on:
21 Feb 2019 08:42 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
