राजनीति

महाराष्ट्रः बीजेपी का राहुल के खिलाफ प्रदर्शन, मैं भी सावरकर टोपी लगा पहुंचे फडणवीस

राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किल महाराष्ट्र में बीजेपी ने शुरू किया विरोध आई एम सावरकर की टोपी लगाकार नागपुर शीतसत्र
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2019, 3:50 PM IST
devendra.jpg

नई दिल्ली।महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान अब तक खत्म नहीं हुआ है। एक तरफ बीजेपी की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने साफ संकेत दिए हैं जल्द ही महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक भूकंप आने वाला है वहीं दूसरी तरफ पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी मोर्चा खोल दिया है।

भारत बचाओ रैली में शनिवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 'मैं राहुल गांधी हूं वीर सावरकर नहीं' वाले बयान के बाद उठा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

अब महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं ने इसके विरोध का नया तरीका निकाला है। नागपुर में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत बीजेपी के कई विधायक मैं भी वीर सावरकर की टोपी पहन विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने आये और राहुल गांधी के खिलाफ विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया।

चौकीदार के बाद अब आई एम सावरकर
आपको बता दें कि अभी नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। राहुल गांधी की टिप्‍पणी पर अपना विरोध दर्ज करने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीजेपी विधायकों के साथ लाल रंग की टोपी पहन विधानसभा में पहुंचे, इस टोपी पर आइ एम सावरकर लिखा हुआ है।

ये कहा था राहुल गांधी ने
शनिवार को झारखंड में भारत बचाओ रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मैं राहुल गांधी हूं वीर सावरकर नहीं जो माफी मांगूंगा। मैंने कुछ गलत नहीं कहा है दरअसल कुछ दिन पहले भारत में हो रहे दुष्कर्म के घटनाओं को लेकर राहुल गांधी के बयान की काफी निंदा की गयी थी।

Updated on:
16 Dec 2019, 3:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए