राजनीति

महाराष्ट्र में बीजेपी का मेगा भर्ती अभियान, पार्टी से जुड़े कांग्रेस-एनसीपी के 4 विधायक

Maharashtra 4 MLA join BJP CM Fadnavis की मौजूदगी में Congress-NCP MLA बीजेपी में शामिल कई सदस्यों ने भी थामा बीजेपी का दामन
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2019, 1:29 PM IST
Devendra Fadnavis

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ( Maharashtra assembly Election 2019 ) से पहले बीजेपी और शिवसेना अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह महाराष्ट्र के 4 विधायक कांग्रेस और एनसीपी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ( Maharashtra BJP )में शामिल हो गए।

यही नहीं इनके अलावा पूर्व विधायक, नगरसेवक और दोनों ही पार्टियों के कई वरिष्ठ नेताओं को सीएम देवेंद्र फडणवीस ( CM Fadnavis ) की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।

बीजेपी में चल रही इस मेगा भर्ती ने कांग्रेस और एनसीपी को सबसे बड़ा झटका दिया है। ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस और एनसीपी का दामन छोड़कर बीजेपी और शिवसेना से नाता जोड़ चुके हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक बार फिर फतह करने के लिए राजनीतिक दलों में संख्या बल बढ़ाने की होड़ मची है। खास तौर पर सत्ता पक्ष और सहयोगी दल बीजेपी-शिवसेना में पिछले कुछ दिनों में चल रही हलचल तो यही बयां कर रही है।

मंगलवार को चार विधायकों के कांग्रेस और एनसीपी से इस्तीफा देते ही दूसरे दिन उनकी बीजेपी में भर्ती इस बात को और पुख्ता करती है कि पार्टी भर्ती अभियान में किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहती।
बीजेपी का सदस्यता अभियान अब पार्टी की ताकत बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में बीजेपी ने कई विधायकों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों को अपनी पार्टी में शामिल किया है।

पवार ने लगा चुके आरोप
एनसीपी प्रमुख शरद पवार बीजेपी की इस मेगा भर्ती को लेकर पहले ही आरोप लगा चुके हैं। पवार ने दावा किया था कि केंद्र सरकार उनकी पार्टी के कई नेताओं को भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है।

फडणवीस की मौजूदगी में सदस्यता
मंगलवार को कांग्रेस-एनसीपी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में वडाला विधानसभा से कांग्रेस के विधायक कालीदास कोलंबकर, सतारा से एनसीपी के विधायक शिवेंद्र सिंह राजे भोसले, अकोला के एनसीपी विधायक वैभव पिचड और नवी मुंबई से राकांपा विधायक संदीप नाईक शामिल थे।

इन चारों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।

कांग्रेस के विधायक कालीदास कोलंबकर सात बार विधायक रह चुके हैं। कभी नारायण राणे के वफादारों में गिने जाने वाले कोलंबकर राणे के साथ ही शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

हालिया लोकसभा चुनाव में कोलंबकर ने शिवसेना-भाजपा के उम्मीदवार राहुल शेवाले के लिए चुनाव प्रचार किया और शेवाले की जीत हुई

सातारा विधानसभा सीट से एनसीपी के शिवेंद्र सिंह राजे भोसले ने 47,813 वोटों से चुनाव जीता था। वैभव पिचड एनसीपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधुकरराव पिचड के बेटे हैं, जबकि संदीप नाईक राकांपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री गणेश नाईक के बेटे हैं।

Updated on:
31 Jul 2019, 1:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All