राजनीति

महाराष्ट्र में किसकी होगी सरकार? राज्यपाल के ऑफर के बाद भाजपा ने बुलाई कोर कमेटी की बैठक

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद CM की कुर्सी को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने इस बीच आज यानी रविवार को भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई बैठक में भाजपा नेता राज्य में सरकार बनाने को लेकर अपनी अगली रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं
2 min read
a.png
,,

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन का रास्ता निकलता नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने डटे हैं।

इस बीच आज यानी रविवार को भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में भाजपा नेता राज्य में सरकार बनाने को लेकर अपनी अगली रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

वहीं, राज्य में जारी इस सियासी गतिरोध के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा से सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने की बात पूछी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस. कोश्यारी ने शनिवार को भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और पूछा कि क्या वह इसकी इच्छुक और इसमें सक्षम है।

राज्यपाल ने यह कदम राज्य विधानसभा का कार्यकाल आधी रात को समाप्त होने से महज चार घंटा पहले उठाया। भाजपा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि राज्यपाल ने आज सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के निर्वाचित सदस्यों के नेता देवेंद्र फडणवीस से यह बताने को कहा कि क्या उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्छुक और उसमें सक्षम है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आए 15 दिन से अधिक समय हो गया है, बावजूद इसके सरकार गठन का कोई फॉर्मूला नजर नहीं आ रहा है।

अब आगे की रणनीति क्या होगी, इसको लेकर भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। वहीं, शिवसेना ने राज्यपाल कोश्यारी के प्रस्ताव का स्वागत किया है।

Updated on:
10 Nov 2019 08:55 am
Published on:
10 Nov 2019 08:51 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें