राजनीति

महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फडणवीस पर 1,767 करोड़ के भूमि घोटाले का आरोप, कांग्रेस ने घेरा

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर 1,767 करोड़ के भूमि घोटाले का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 7:53 AM IST
bjp
bjp

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर एक बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि सीएम ने 1767 करोड़ रुपये के भूमि का घोटाला किया है। सोमवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने मीडिया को बताया कि फडणवीस सरकार ने लगभग 1,767 करोड़ रुपये की कीमत वाली 24 एकड़ जमीन पैराडाइज बिल्डर्स को मात्र 3.60 करोड़ रुपये में दी है।

मुंबई कांग्रेस के मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया गया कि कोयना बांध परियोजना के विस्थापितों के पुनर्वास की आड़ में यह घोटाला किया गया है। कांग्रेस ने ये भी बताया कि इस परियोजना के तहत विस्थापित हुए हजारों लोगों में से केवल 8 लोगों को ही खारघर में 24 एकड़ जमीन दी गई है। इसे 26 फरवरी 2018 को ही मंजूरी दी गई थी। यहीं नहीं इस जमीन की खरीद-फरोख्त का काम एक ही दिन में पूरा किया गया था। जबकि इतनी बडी़ डील को लगभग 1-2 साल तो लग ही जााते हैं। कांग्रेस ने आगे कहा कि 14 मई 2018 को ही ये सारा खेल खेला गया और 24 एकड़ जमीन को बेचा गया था। इसी दिन पुनर्वासित आठ परिवारों ने बिल्डर मनीष भटिजा और संजय भालेराव के नाम ये जमीन कर दी थी।

निरूपम ने कहा, भाजपा ने सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा ने अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के साथ धोखा किया है।

केंद्र की सूट-बूट वाली सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में लगी है, सरकार को गरीबों की स्थिती का कोई ख्याल नहीं है।

बता दें कि इस कथित घोटाले को सामने लाने के लिए सोमवार को मुंबई कांग्रेस के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन रखा गया था। जिसमें मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड