राजनीति

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को झटका, अब्दुल सत्तार का मंत्रीपद से इस्तीफा

उद्धव सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से शुरू विवाद चरम पर पहुंच गया यही वजह है कि सरकार में कैबिनेट में अब्दुल सत्तार ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2020, 12:11 PM IST
महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को झटका, अब्दुल सत्तार का मंत्रीपद से इस्तीफा
महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को झटका, अब्दुल सत्तार का मंत्रीपद से इस्तीफा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ( Uddhav Thackeray Government ) में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से शुरू हुआ विवाद चरम पर पहुंच गया है।

यही वजह है कि अब्दुल सत्तार ( Abdul Sattar ) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तार के इस्तीफे की खबर से शिवसेना ( Shiv Sena ) में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( CM Uddhav Thackeray ) ने मंत्रिमंडल विस्तार किया था, जिसमें सहित 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें कैबिनेट के 25 और राज्यमंत्री के 10 पद शामिल हैं।

अब्दुल सत्तार ( Abdul Sattar ) को भी इस दौरान ही मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

हालांकि अब्दुल सत्तार ( Abdul Sattar ) ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( CM Uddhav Thackeray ) को नहीं, बल्कि अपना इस्तीफा शिवसेना ( Shiv sena ) को भेजा है। जानकारी के अनुसार अब्दुल सत्तार इससे पहले कांग्रेस में थे, जिसके बाद वह शिवसेना में शामिल हो गए थे।

इस तरह से कि बाहर से पार्टी में आए सत्तार को मंत्री पद से नवाजा जाना पुराने शिवसैनिकों को रास नहीं आ रहा था।

जिसके चलते पार्टी में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही थी। माना जा रहा है कि पार्टी में नाराजगी की वजह से सत्तार ने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया।

वहीं बताया जा रहा कि इस्तीफे के बाद से शिवसैनिकों ने अब्दुल सत्तार को मनाने का प्रयास शुरू कर दिया है। लेकिन उन्होंने अपने कदम पीछे लेने से साफ इनकार कर दिया है।

हालांकि अभी तक इस बारे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Updated on:
4 Jan 2020, 12:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल