राजनीति

मुंबईः कल नागपुर जाएंगे NCP प्रमुख शरद पवार, सरकार के लिए रखा यह फॉर्मूला!

महाराष्ट्र में राज्यपाल सिफारिश पर राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार कल यानी गुरुवार को नागपुर जाएंगे NCP का अगला कदम क्या होगा, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2019, 10:20 AM IST
d.png
,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है।

वहीं, राज्य में एक बार फिर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार कल यानी गुरुवार को नागपुर जाएंगे। हालांकि उनका अगला कदम क्या होगा, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई है।

मंगलवार को मुंबई स्थित वाईबी चव्हाण सेंटर में कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस व एनसीपी नेताओं के बीच हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। एनसीपी ने महाराष्ट्र की संभावित सरकार में कांग्रेस को सरकार में शामिल होने की बात पर जोर दिया।

वहीं, कांग्रेस ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम को अपनी प्राथमिकता में रखा। इस दौरान एनसीपी ने सरकार में भागीदारी पर अपना फॉर्मूला पेश किया।

एनसीपी के इस फॉर्मूला के अनुसार उसके और शिवसेना के बीच 50:50 का बंटवारा किए जाने की बात रखी। इसमें दोनों के लिए ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद बांटे जाने की बात कही।

इसके साथ ही कांग्रेस ने 42 कैबिनेट मंत्री बनाए जाने का फार्मूला पेश किया। जिसमें शिवसेना और एनसीपी के बीच 14-14 मंत्रालय बांटे जाएं।

जबकि कांग्रेस को गृह और राजस्व जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी जाए।

Updated on:
13 Nov 2019, 10:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए