राजनीति

ममता बनर्जी की गोवा के लोगों से अपील, BJP के ‘विभाजनकारी एजेंडे’ को हराने के लिए आएं एकसाथ

ममता बनर्जी ने गोवा की बीजेपी सरकार ( BJP ) को हटाने के लिए जनता से टीएमसी के साथ आने का आग्रह किया है। दरअसल पश्चिम बंगाल के बाद ममता बनर्जी की सीधी नजर बीजेपी शासित त्रिपुरा और गोवा राज्यों पर बनी हुई है
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2021, 1:06 PM IST
Mamata Banerjee

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) के बाहर तृणमूल कांग्रेस ( Trinamool Congress ) के विस्तार में लगी ममता बनर्जी ने सियासी दांव चलना शुरू कर दिया है। त्रिपुरा ( Tripura ) के बाद अब गोवा में भी टीएमसी ( TMC ) की ताकत बढ़ाने के लिए ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने लोगों से खास अपील की है।

ममता बनर्जी ने गोवा की बीजेपी सरकार ( BJP ) को हटाने के लिए जनता से टीएमसी के साथ आने का आग्रह किया है। दरअसल पश्चिम बंगाल के बाद ममता बनर्जी की सीधी नजर बीजेपी शासित त्रिपुरा और गोवा राज्यों पर बनी हुई है।

तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इन दिनों त्रिपुरा और गोवा के दौरे कर रहे हैं। खुद ममता बनर्जी भी इन राज्यों में पार्टी जमीन तलाशने के लिए दौरे कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को करारी शिकस्त देने के बाद ममता बनर्जी के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि बीजेपी को बड़े झटके देने के लिए ममता अन्य राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।

ममता बनर्जी भी 28 अक्टूबर को गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जा रही हैं। इस दौरे से पहले ही उन्होंने सियासी हलचल बढ़ा दी है। दीदी ने शनिवार को ट्वीट कर गोवा के लोगों से अपील की है कि वो सभी बीजेपी के 'विभाजनकारी एजेंडे' के खिलाफ एकजुट हो जाएं।

ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा है,' 28 तारीख से शुरू होने वाले मेरे गोवा दौरे से पहले मैं तैयारी कर रही हूं, इसलिए मैं राज्य के लोगों, संगठनों और राजनीतिक पार्टियों से ये आह्वान करती हूं कि वो बीजेपी के विभाजनकारी एजेंडे को हराने के लिए एकसाथ आएं। गोवा के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में बहुत कुछ झेला है।'

ममता बनर्जी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हम गोवा में नई सरकार के गठन से एक नई सुबह लेकर आएंगे, वास्तव में लोगों की सरकार होगी और उनकी आकांक्षाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

Published on:
Also Read
View All
Punjab Election: पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा झटका, विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा ने दिया इस्तीफा

Congress Rally: ’12 साल बाद भी 1984 दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं, महारैली पर ही याद आया सिखों का अपमान’, राजा वड़िंग ने बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी की रैली से पहले CM फडणवीस का बड़ा आरोप, कहा- चीन के पैसों से अराजकता फैला रही कांग्रेस, ये संविधान चोर हैं

बिहार में BJP में शामिल हुए 2 निर्दलीय MLC पर RJD ने साधा निशाना, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति से लगाई गुहार

‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान