West Bengal By Election: कूचबिहार में हुई बमबारी, बीजेपी वर्कर के साथ भी मारपीट
West Bengal By Election बंगाल में उपचुनाव से पहले एक बार फिर बवाल सामने आया है। एक बार फिर टीएमसी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और बमबारी का आरोप लगा है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ता को टीएमस के समर्थित गुंडों ने घर से निकालकर मारपीट की जिसमें उसकी सिर फट गया
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal By Election ) में चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले एक बार फिर हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ( BJP Worker Attack ) पर फिर हमला करने और इलाके में बमबारी की खबर है।
बीजेपी ने इस मामले में टीएमसी समर्थित गुंडों पर आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि उसके कार्यकर्ता को घर से घसीट कर मारपीट की गई। इस मारपीट में उसका सिर फट गया है।
उपचुनाव के पहले सीताई में झड़प से इलाके में तनाव है। बता दें कि चुनाव बाद हिंसा की सीबीआई जांच कर रही है और कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अब तक इस मामले में कुल 43 केस दर्ज किए जा चुके हैं।
बीजेपी कार्यकर्ता सुकुमार दास ने आरोप लगाया कि करीब 20-25 टीएमसी के बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। उनके घर पर बमबारी भी की गई। मारपीट में सुकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।