राजनीति

अमित शाह को ममता के भतीजे की चुनौती, बंगाल में 22 बूथ जीत कर दिखाएं भाजपा अध्यक्ष

सीएम ममता बनर्जी ने सीपीएम पर भी हमला बोलते हुए कहा कि गुंडे और बदमाश पहले उसके लिए काम करते थे और इन दिनों वो भाजपा की शरण में हैं।

2 min read
Aug 28, 2018
अमित शाह को ममता के भतीजे की चुनौती, बंगाल में 22 बूथ जीत कर दिखाएं भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। इस लड़ाई में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच टकराव होता नजर आ रहा है। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में 22 से अधिक सीटें जीतने की दावा कर चुके हैं। वहीं राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी के भतीजे ने अमित शाह को खुली चुनौती दी। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा ह है कि भाजपा अध्यक्ष 22 लोकसभा सीटें तो क्या 22 बूथ ही जीत कर दिखा दें। आपको बता दें कि अभिषेक की ओर से यह बयान यहां एक रैली को संबोधित करने के दौरान आया।

दरअसल, इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि नोटबंदी देशवासियों के लिए एक पहले बनकर रह गई है। अभी तक उसके परिणामों की किसी को कोई जानकारी नहीं है। हालत यह है कि रुपया अभी तक के सबसे निचले स्तर पर आ चुका है। सीएम ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग जंगलमहल में कुछ सीटें क्या जीत गए इन्होंने हिंसा की राजनीति शुरू कर दी। उन्होंने सीपीएम पर भी हमला बोलते हुए कहा कि गुंडे और बदमाश पहले उसके लिए काम करते थे और इन दिनों वो भाजपा की शरण में हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर के नाम पर बेकसूर लोगों का खून बहाया जा रहा है। आलम यह है कि आज लोगों के पास अपना धर्म तक चुनने का अधिकार शेष नहीं बचा है। एतिहासिक स्थलों के नाम बदले जा रहे हैं। मुगलसराय का नाम बदल दिया गया, मैदानों के नाम बदलने की खबर भी आई थी। एनआरसी के मुद्दे पर असम अशांत है।

ये भी पढ़ें

हिंसा: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की शांति की अपील

Published on:
28 Aug 2018 02:29 pm
Also Read
View All