राजनीति

मनोज तिवारी का पलटवार, राहुल गांधी को बताया मेंटली डिस्‍टर्ब्‍ड

राहुल गांधी भारत की बेहतरी के लिए कुछ नहीं कर सकते कांग्रेस सांसद ये भी नहीं चाहते कि देश हित कोई बेहतर करे अपने बयानों के लिए उन्‍हें पहले भी माफी मांगनी पड़ी न
less than 1 minute read
rahul_gandhi.jpg

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सांसद के भारत को दुनिया की बलात्‍कार की राजधानी वाले बयान पर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। उन्‍होंने अपने विवादित बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'मेंटली डिस्टर्ब्ड' करार दिया है।

दिल्‍ली बीजेपी अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी न तो भारत को गौरवान्वित कर सकते हैं और न ही ऐसा होता हुए देख सकते हैं। बार-बार वो ऐसे बयान देते हैं जिससे वो 'मेंटली डिस्टर्ब्ड' दिखते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी पीएम मोदी के लिए उन्‍होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके लिए उन्हें अदालत में माफी मांगनी पड़ी।

बता दें कि पिछले दिनों सांसद राहुल गांधी वायनाड दौरे पर थे। वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए भारत को दुनिया की बलात्कार की राजधानी बताया था। उन्‍होंने कहा कि विदेशी यह सवाल पूछ रहे हैं कि भारत अपनी बेटियों और बहनों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहा है। बीजेपी का एक विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एक महिला के साथ रेप में शामिल है और प्रधानमंत्री एक शब्द भी नहीं कहते। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी करारा हमला बोला।

Updated on:
08 Dec 2019 10:03 am
Published on:
08 Dec 2019 10:02 am
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा