नई दिल्ली। शुक्रवार तड़के हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर पर कांग्रेस सांसद हुसैन दलवई ने कई सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा है कि हैदराबाद मुठभेड़ गलत है। इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। पुलिस अपने हाथ में कानून ले रही है। पुलिस के इस रुख से सहमत नहीं हुआ जा सकता है। हुसैन दलवई ने इस एनकाउंटर की उच्च स्तरीय और स्वतंत्र जांच की मांग की है।