राजनीति

एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, विदेश मंत्रालय ने सफाई देने से किया किनार

यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #मीटू अभियान जोर पकड़ता जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 4:39 PM IST
external affairs
एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप, विदेश मंत्रालय ने सफाई देने से किया किनार

नई दिल्ली: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर मंत्रालय ने किनारा काट लिया है। मंत्रालय ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि आरोप निजी वर्ताव से जुड़े हैं, इसमें विदेश मंत्रालय के कामकाज से कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है कि #MeToo की आंच में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर भी आ गए हैं। एमजे अकबर पर एक महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। प्रिया रमानी नाम की पत्रकार ने ट्वीट किया कर कहा कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। पत्रकार ने ट्विटर पर एक लिंक पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने यह आर्टिकल एमजे अकबर के लिए लिखा था। आर्टिकल में एमजे अकबर पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं। आप को बता दें कि एमजे अकबर कई राष्ट्रीय अखबार और पत्रिकाओं के संपादक रह चुके हैं। वर्तमान में नाइजिरिया में हैं एम जे अकबर है।

जोर पकड़ रहा यह अभियान

यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए #मीटू अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। हर क्षेत्र में यौन शोषण की शिकार हुई महिलाएं आवाज उठा रही है। फिल्म जगत में कई कलाकारों पर अभिनेत्रियों ने आरोप लगाए हैं। वहीं मीडिया, राजनीति क्षेत्र में भी महिलाएं इस अभियान को आगे बढ़ा रही है ।

मेनका गांधी ने किया अभियान का समर्थन

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने #MeToo कैंपेन का समर्थन किया है। उन्होंने कानून मंत्रालय से कहा है कि बाल यौन उत्पीड़न के लिए तय आयुसीमा हटाई जाए ताकि ‘10-15 साल बाद’ भी लोग ऐसे मामलों की शिकायत कर सकें। सोमवार को उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह बहुत खुश हैं कि ‘#MeToo’ अभियान भारत में भी शुरू हो गया है और इससे महिलाओं को सामने आकर शिकायत करने का हौसला मिला है।

Published on:
Also Read
View All
Bikaner Zila Pramukh Chunav Result: रामेश्वर डूडी की बहू निकिता डूडी बनीं जिला प्रमुख, पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी को 5 वोटों से हराया

Punjab Election 2027: ‘AAP बी-टीम, अकाली दल BJP की ए-टीम’, पंजाब में गठबंधन की चर्चा के बीच कांग्रेस का बड़ा हमला

नागौर में RLP का जिला प्रमुख बनना लगभग तय, फिर भी शंकरी भील मामले के बाद हनुमान बेनीवाल अलर्ट

‘गुप्त बैठक क्या होती है? लाइव लोकेशन सर्च कर लो…’, रोहित पवार की नागपुर मीटिंग की अटकलों पर सुप्रिया सुले भड़कीं

पंजाब में सत्ता परिवर्तन की तैयारी? सचिन पायलट ने AAP सरकार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी; SP-Congress गठबंधन को लेकर भी कही बात