19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / तनुश्री के आरोपों के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए नाना पाटेकर, दिया ये जवाब

तनुश्री के आरोपों के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए नाना पाटेकर, दिया ये जवाब

कुछ मिनटों की प्रेस कांफ्रेंस में नाना पाटेकर ने मीडिया से बात की। नाना ने बेहद कम शब्दों में अपनी बात रखी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 8 Oct 2018, 5:18 PM IST

Nana Patekar reply of Tanushree Dutt

Nana Patekar reply of Tanushree Dutt

मुंबई। तनुश्री दत्ता की ओर से नाना पाटेकर व अन्य पर लगाए आरोंपों के बाद पहली बार नाना पाटेकर मीडिया के सामने आए। कुछ मिनटों की प्रेस कांफ्रेंस में नाना पाटेकर ने मीडिया से बात की। नाना ने बेहद कम शब्दों में अपनी बात रखी।

आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने वर्ष 2008 में शूट हुए एक फिल्म के गाने के दौरान हुए वाकए को लेकर आरोप लगाए हैं। तनुश्री के मुताबिक 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक गाने के दौरान नाना पाटेकर, निर्माता और निर्देशक और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने स्टेप्स में बदलाव किए। जो पहले नहीं थे। तनुश्री की आपत्ति के बावजूद स्टेप्स को करने के लिए कहा गया। इससे परेशान हो उन्होंने खुद को वैनेटी वैन में बंद कर लिया था। इसके बाद उनके पिता को सेट पर आना पड़ा। उस स्टूडियो से बाहर निकलने के दौरान उनकी कार पर हमला किया गया।

आज नाना पाटेकर ने प्रेस कांफ्रेस में कहा,'मैं क्या कहूं। मैंने 10 साल पहले ही बता दिया। जो 10 साल पहले जो सच कहा वो आज भी और कल भी सच ही रहेगा। मेरे वकील ने मुझे सलाह दी है कि मैं इस मामले पर नहीं बोलूूं। इसलिए मैं चूप हूं। नहीं तो, मुझे इस मामले पर मीडिया से बात करने में कोई दिक्कत नहीं होती।'

इससे पहले तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई। उनकी शिकायत के अनुसार 2008 में एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। खबरों के अनुसार इस एफआईआर में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का नाम भी जोड़ा गया है। क्योंकि गणेश आचार्य भी इस प्रोजेक्ट में शामिल थे।