मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के 'हॉर्न ओके प्लीज' मूवी के निर्माता, निर्देशक, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और वेटर्न एक्टर नाना पाटेकर पर आरोपों के बाद इंडस्ट्री के कुछ लोग इस विवाद पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ने इस पर अब तक या तो चुप्पी साधी है या फिर इससे जुड़े सवालों को अपने से अलग किया है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इस मुद्दे पर अपने रिएक्शन दिए हैं।