राजनीति

#MeToo: शिवसेना प्रवक्‍ता मनीषा कयांदे ने मोदी सरकार से एमजे अकबर को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की

एक केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद शिवसेना ने मोदी सरकार से इस मामले में सख्‍त कदम उठाने की मांग की है।

2 min read
Oct 12, 2018
#MeToo: शिवसेना प्रवक्‍ता मनीषा कयांदे ने मोदी सरकार से एमजे अकबर को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की

नई दिल्‍ली। मीटू अभियान में फंसे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को लेकर शिवसेना ने सख्‍त रुख अपना लिया है। पार्टी प्रवक्‍ता मनीषा कयांदे ने एक बयान जारी कर केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर को पद से हटाने की मांग की है। शिवसेना ने अकबर पर लगे आरोपों की गहराई से जांच की मांग की है। शिवसेना प्रवक्‍ता ने कहा कि आरोपी केंद्रीय मंत्री पर कई महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं। इसलिए सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेने की जरूरत है। बता दें कि मीटू अभियान शुरू होने के बाद कई महिला पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री अकबर के खिलाफ महिला विरोधी आचरण का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें

#MeToo पर स्मृति ईरानी बोलीं- उम्मीद है सभी को इंसाफ मिलेगा, एमजे अकबर पर दिया ये जवाब

आरोपों की जांच जरूरी
शिवसेना की विधान पार्षद व प्रवक्‍ता मनीषा कयांदे ने कहा कि करीब पांच से छह महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार होने की खुलकर बात की है। उन्‍होंने कहा कि ये घटनाएं चिंताजनक और गंभीर हैं। इसलिए पीएम मोदी को तत्काल प्रभाव से उन्‍हें मत्रिमंडल से हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बार बार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बातें करते हैं। पीएम को अपनी छवि को बचाए रखने के लिए आरोपी मंत्री का इस्‍तीफा ले लेना चाहिए। उन्‍होंने मंत्री के खिलाफ लगे आरोपों की उचित जांच कराने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर वह पाक-साफ साबित होते हैं तो उन्हें दोबारा कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

गंभीरता का परिचय दे महिला आयोग
मनीषा कयांदे ने कहा है कि महारार्ष्‍ट महिला आयोग की प्रमुख विजया राहतकर भाजपा की पुरानी सदस्य हैं। वह महिलाओं की ओर से मिली शिकायतों पर केवल नोटिस जारी करती हैं और चुनिंदा रूप से क्लीन चिट देती हैं। वह महिलाओं से जुड़ी मामलों को गंभीरता से नहीं लेतीं।

विदेश मंत्री का नहीं आया बयान
इस मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोई बयान नहीं है। जबकि एक महिला पत्रकार ने उनसे पूछा था कि क्या एमजे अकबर के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। महिला पत्रकार ने इस बात पर भी जोर दिया था कि यह एक गंभीर आरोप है। आप एक महिला हैं। आप बताएं, क्या अकबर पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी? आपको बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के अभिनेता नाना पाटेकर पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाने के बाद देश में मीडिया, फिल्म जगत सहित अन्य में भी लोगों पर इस तरह के आरोप सामने आए हैं। आरोपियों में अभिनेता आलोक नाथ, अभिनेता रजत कपूर, निर्देशक सुभाष घई, अभिनेता-गायक पीयूष मिश्रा सहित कई लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

#MeToo: यौन दुर्व्यहार के आरोपों में घिरे केंद्री मंत्री एम जे अकबर से माकपा ने मांगा इस्तीफा

Published on:
12 Oct 2018 09:39 am
Also Read
View All