राजनीति

झारखंड में मंत्रियों के विभाग बंटे, रामेश्वर उरांव को मिला वित्त

सात विधायकों को दिलाई गई मंत्री पद की शपथ कांग्रेस कोटे से मंत्री बने रामेश्वर उरांव झामुमो कोटे से मिथिलेश ठाकुर को मिला पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2020, 10:37 AM IST
hemant_soren_2.jpg

झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में सभी 11 मंत्रियों के बीच बुधवार को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हेमंत सोरेन ने अपने पास कार्मिक, प्रशसनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, गृह (कारा सहित), मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्यरहित) तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को नहीं सौंपे गए रखे हैं। इसके अलावे कांग्रेस के कोटे से मंत्री बने रामेश्वर उरांव को वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, आलमगीर आलम को ग्रामीण विकास विभाग और संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इधर, बादल पत्रलेख को कृषि एवं पशुपालन व सहकारिता और बन्ना गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग सौंपा गया है।

राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता बने मंत्री

राजद कोटे से मंत्री बनाए गए सत्यानंद भोक्ता को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग सौंपा गया है। झामुमो के कोटे से बने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जगरनाथ महतो को शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, जोबा मांझी को महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, हाजी हुसैन अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण और निबंधन विभाग सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त चंपई सोरेन को परिवहन विभाग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

सात विधायकों को दिलाई शपथ

उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार के तहत मंगलवार को सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा पांच मंत्री झामुमो कोटे से हैं जबकि कांग्रेस से चार और राजद से एक को मंत्री पद मिला है।

Updated on:
30 Jan 2020, 10:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

परिसीमन और आरक्षण: नेताओं के लिए बढ़ेगा सांसद बनने का मौका, जनता पर 600 करोड़ नकद का बोझ

परिसीमन बिल पर समर्थन के बदले सत्ता में हिस्सेदारी चाहती है शरद पवार की NCP? केंद्र में सुप्रिया सुले के लिए कैबिनेट पद की मांग की चर्चा

Dausa Pradhan Election Result: दौसा जिले की 14 पंचायत समितियों में कौन कहां से बना प्रधान? निशा मीना ने बनाया खास रिकॉर्ड