आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान पर कानून का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बीते दिसंबर महीने में गाजियाबाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसमें वो वांछित चल रहा है। बुधवार को दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उसके खिलाए एक और केस दर्ज कर लिया।