28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / बिहार में राजद, कांग्रेस के गढ़ में खुद को मजबूत करने में जुटी लोजपा

बिहार में राजद, कांग्रेस के गढ़ में खुद को मजबूत करने में जुटी लोजपा

कार्यकर्ता पार्टी का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे खुद को पूरी तरह बदलने में जुटी लोजपा सहयोगी दलों को मजबूत करने में भी लगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 29 Jan 2020, 9:40 AM IST

ljp.jpg

बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 119 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। इसमें अधिकांश सीटें ऐसी हैं, जहां फिलहाल कांग्रेस या राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक हैं। लोजपा सूत्रों का मानना है कि राजग में सीट बंटवारे के दौरान इन्हीं में से सीटें लोजपा के हिस्से में आएगी, ऐसे में इन सीटों पर लोजपा ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।

झारखंड में हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार आज, झामुमो से 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री

घर-घर तक पहुंचाएंगे पार्टी का संदेश

लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि राज्य की ऐसी 119 सीटों पर पार्टी अपनी दावेदारी मजबूत करेगी, जो भाजपा और जद (यू) की सिटिंग सीट नहीं है। उन्होंने कहा कि इन सीटों को चिन्हित कर पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी विधानसभा सीटों पर अद्यतन सदस्यता अभियान चलाकर बूथ कमेटी बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

भाजपा सांसद परवेश वर्मा बोले, हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग

25 हजार सदस्य जुटाने वालों को माना जाएगा दावेदार

लोजपा के एक नेता के अनुसार, पार्टी इन सीटों पर उन्हीं लोगों को टिकट का हकदार मानेगी, जो पार्टी के लिए कम से कम 25 हजार सक्रिय सदस्य का कैडर खड़ा कर देगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी का हर प्रत्याशी जीते, इसके लिए लोजपा खुद को ऊपर से लेकर नीचे तक बदल रही है। युवाओं पर पार्टी खास नजर रखे हुए हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 लाख के इनामी 'दबंग' समेत दो शार्प-शूटर दबोचे

चुनावी रणनीति का पहला चरण

लोजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि महागठबंधन वाली 119 सीटों पर चुनावी तैयारी रणनीति का पहला ही चरण है। सीटों का बंटवारा संतोषजनक नहीं होता है, तो पार्टी शेष 124 सीटों पर भी ताल ठोंक देगी। सूत्रों का कहना है कि लोजपा दोनों योजनाओं पर काम कर रही है।

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन पर शाह ने कहा- ईवीएम का बटन इतने गुस्से में दबाना कि शाहीन बाग में करंट लगे

सहयोगी दलों को मजबूत करने की तैयारी

लोजपा का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर लोजपा अपने सहयोगी दलों को भी गठबंधन के तहत मजबूती प्रदान के लिए अपनी तैयारी कर रही है।