दिल्ली की चांदनी चौक से MLA अलका लांबा ने AAP को अलविदा कह दिया अलका लांबा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया अलका लांबा ने की थी सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट से विधायक अलका लांबा ने आज आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया है।
अलका लांबा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
अलका लांबा ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी। अलका ने लिखा कि अब AAP को अलविदा कहने का उचित समय आ गया है।
उन्होंने लिखा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं।
आपको बता दें कि पिछले दिनों अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी।
कयास लगाए जा रहे हैं कि अलका जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।
चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक अलका लांबा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी।
अलका लांबा ने इस बीच न केवल कांग्रेस से बढ़ती नजदीकियों का संकेत दिया, बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार ट्वीट कर उन्होंने पार्टी से भी बगावत का बिगुल फूंक दिया था।
गौरतलब है कि आप से लंबे समय से नाराज चल रहीं अल्का लांबा ने पिछले माह पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।
इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देंगी।
यही नहीं उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगी। हालांकि उनकी कांग्रेस से बढ़ती नजदीकि किसी से छिपी नहीं थी।