राजनीति

कश्मीर मुद्दे पर मोदी कैबिनेट की बैठक खत्म, बड़े फैसले के आसार

Modi Cabinet Meeting Updates जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है सरकार महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को किया गया नजरबंद
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 10:36 AM IST
file photo

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को लेकर देश में सियासी सरगर्मी तेज है। इसी बीच मोदी सरकार की आज कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक से पहले CCS की भी मीटिंग हुई। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, NSA अजीत डोभाल और केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह आज दोनों सदनों में कश्मीर मुद्दे पर जवाब देंगे।

जानकारी के मुताबिक, कश्मीर मुद्दे पर अमित शाह राज्यसभा में 11 बजे और लोकसभा में 12 बजे जवाब देंगे।

वहीं, मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद विपक्षी दलों की भी मीटिंग हुई। इस बैठक में कांग्रेस, आरजेडी, टीएमसी समेत कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे।

पढ़ें- जम्मू-कश्मीरः घाटी में कर्फ्यू लागू, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला नजरबंद

जम्मू-कश्मीर पर बड़ा फैसला ले सकती है सरकार

कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुई। चर्चा यहां तक है कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल, आर्टिकल 35A को लेकर पिछले कुछ दिनों से सियासत गर्म है। वहीं, राज्यसभा में आज जम्मू-कश्मीर आरक्षण बिल भी पेश किया जाएगा।

महबूबा और उमर अब्दुल्ला नजरबंद

वहीं, घाटी में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए रविवार देर रात पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, एनसी नेता उमर अब्दुल्ला और सज्जाद लोन को नजरबंद कर दिया गया है। इन सबको नजरबंद का मामला उस वक्त सामने आया जब मुफ्ती और अब्दुल्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए आशंका जताई कि उन्हें हाउस अरेस्ट यानी की नजरबंद किया जा रहा है।

बजट सत्र के बाद कश्मीर का दौरा करेंगे शाह

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बजट सत्र के बाद कश्मीर दौरे पर जाएंगे। अमित शाह कश्मीर के बाद इसी महीने विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए दो दिन के जम्मू दौरे पर भी जाएंगे और वहां पर बूथ इंचार्ज की बैठक को संबोधित करेंगे। सूत्रों की मानें तो बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व कश्मीर घाटी में ज्यादा से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतने के लिए रणनीति बना रहा है।

Updated on:
5 Aug 2019, 10:36 AM IST
Published on: