संसद के मानसून सत्र में भड़की जया बच्चन, केंद्रीय मंत्री को याद दिलाया कठुआ केस
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सांसदों ने अपने-अपने मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। सांसद जया बच्च ने कठुआ को लेकर केंद्रीय मंत्री पर जमकर भड़ास निकाली। राज्यसभा में कठुआ केस पर चर्चा के दौरान अचानक जया बच्चन भड़क गईं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह से तीखी बहर की। जया ने कहा कि आप यहां सिर्फ मध्य प्रदेश की बात करते हैं, लेकिन कठुआ पर क्यों चुप्पी साध लेते हैं। जया ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का हवाला भी दिया।
राज्यसभा में बहस के दौरान जय बच्चन ने एक अतंरराष्ट्रीय संगठन की रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि इसके आंकड़ों पर जरा अपना जवाब दीजिए, लेकिन जया बच्चन के इस सवाल के बाद मंत्री उनसे बहस करने लगे। हालांकि इस दौरान मौजूद विपक्षी नेताओं ने भी बहस में जया बच्चन का साथ दिया। जय बच्चन ने सरकार से कठुआ केस की रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने कहा की महिलाओं के लिए भारत अब दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बन चुका है। इस पर सरकार अपना जवाब दे। उधर.. मंत्री वीरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए उसे भ्रामक बताया।
ये भी पढ़ें
इससे पहले आज बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संसद भवन में कहा कि गुरुवार सुबह पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें इस बात पर चर्चा की जाएगी कि पार्टी की तरफ से कौन बोलेगा।
रेड्डी ने बनाई दूरी
उधर...अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अलग-अलग राजनीतिक दलों के अलग-अलग बयान भी सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को होने वाली चर्चा से पहले ही तेलगू देशम के लिए परेशानियां खड़ी होनी शुरू हो गई हैं। तेदेपा के एक सांसद ने कहा है कि वह अपनी ही पार्टी की ओर से लाये गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित नहीं रहेंगे। आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से सांसद जे. सी. दिवाकर रेड्डी का कहना है कि वह अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के साथ-साथ पूरे मानसून सत्र में सदन में उपस्थित नहीं होंगे।
शिवसेना रहेगी बीजेपी के साथ
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शिवसेना ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। शिवसेना ने व्हीप जारी कर के ये साफ कर दिया है कि वो अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष के खिलाफ वोट करेगी।