राजनीति

संघ पर बन रही 180 करोड़ की फिल्म में बीजेपी लगाएगी पैसा, मोहन भागवत की मंजूरी!

आरएसएस पर बनने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट को खुद सरसंघ संचालक मोहन भागवत पढ़कर हरी झंडी दी है।

2 min read
Apr 26, 2018
movie on rss

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म की स्क्रिप्ट को खुद सरसंघ संचालक मोहन भागवत ने हरी झंडी दी है। खबर है कि इस ऐतिहासिक फिल्म के लिए 180 करोड़ रूपए का बजट रखा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले फिल्म देशभर से सिनेमा घरों में आ सकती है।

संघ प्रमुख ने दी फिल्म बनाने को मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुपरहिट फिल्म बाहुबली और बाहुबली-2 के ऑडियो राइट्स रखने वाली म्यूजिक कंपनी के मालिक लाहरी वेलु को संघ पर फिल्म बनाने का ख्याल आया। उन्होंने डायरेक्टर ए. राजमौली के पिता और लेखक विजेंद्र प्रसाद से इसपर चर्चा की। वहां से आइडिया पास होने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत से इस संबंध में बात की गई। उन्होंने भी फिल्म बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। बताया जा रहा है कि 27 लोगों की टीम ने मिलकर करीब सात महीने पर संघ के वर्तमान और उसके इतिहास पर रिसर्च की। इसके बाद प्रसाद ने फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट लिखी।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव पर मोहन भागवत और अमित शाह की 4 घंटे मैराथन बैठक

180 करोड़ में बनेगी फिल्म
एक अखबार से बात करते हुए लाहरी वेलु ने कहा कि हमने करीब दो महीने पहले ही स्क्रिप्ट लेकर संघ प्रमुख से मुलाकात की थी। उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी और काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने फिल्म बनाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी। वेलु के मुताबिक फिल्म के लिए अभी 180 करोड़ रुपए का बजट बनाया गया है। हालांकि अभी फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर और स्टार कास्ट फाइनल नहीं किया जा सका है। लेकिन कोशिश है कि इसे एक साल के अंदर ही रुपहले पर्दे पर रिलीज कर दिया जाए।

'संघ' और 'भगवाध्वज' हो सकता है नाम
लाहरी वेलु का कहना है कि फिल्म के माध्यम से उनका मकसद नागरिकों को संघ की विचारधारा, देश के लिए उसके बलिदान और उसकी संघर्ष से रूबरू करवाना है। खबर है कि फिल्म का नाम भी लगभग फाइनल हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक 'संघ' और 'भगवाध्वज' नाम का कॉपीराइट ले लिया है। इस फिल्म के लिए दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड के सितारों से संपर्क किया जा रहा है।

संघ की मूवी को बीजेपी करेगी फाइनेंस
फिल्म के बजट की जहां तक बात है तो बताया जा रहा है कि इसे कोई और नहीं बल्कि खुद भारतीय जनता पार्टी फाइनेंस करेगी। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म का प्रोडक्शन बीजेपी और लाहरी रिकॉर्डिंग कंपनी के मालिक जी तुलसी नाडयू अपने छोटे भाई जी. मनोहर नाडयू के साथ मिलकर करेंगे।

कई भाषाओं में होगी रिलीज
संघ की पहचान देश ही नहीं बल्कि दुनिया में है, लिहाजा फिल्म को कई हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं में डब किया जाएगा।

Published on:
26 Apr 2018 04:20 pm
Also Read
View All
BJP नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं? ममता बनर्जी पर FIR दर्ज होने पर संजय राउत ने उठाए सवाल

‘ऑपरेशन टाइगर’ सच है या सिर्फ अफवाह? उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की बैठक, आज खत्म होगा सस्पेंस

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

Bengal Politics: ‘आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी, BJP में आना चाहते है नेता’, बागी सांसदों को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया दावा

Punjab Election 2027: क्या है पंजाब की राजनीति में ओबीसी वोटों की अहमियत? नए समीकरण बनाने में जुटी बीजेपी