20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा हमला: विदेशी एजेंसियों की सेवाएं लेकर झूठ फैला रही है कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर विदेशी एजेंसियों की सेवाएं लेकर झूठ फैलाने और जाति के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
pm modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर विदेशी एजेंसियों की सेवाएं लेकर झूठ फैलाने और जाति के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। फेसबुक डेटालीक मामले में बदनाम कैम्ब्रिज एनलिटिका से कांग्रेस के साथ संबंधों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने आज कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। नरेंद्र मोदी एप के जरिए भाजपा के उम्मीदवारों, राज्य पदाधिकारियों और कर्नाटक के नेताओं को संबोधित करते हुए उन्हें कांग्रेस की झूठी चालों में नहीं फंसने और मतदान होने तक लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिलने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस पार्टी

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक शुचिता तब तक नहीं आ सकती, जब तक कांग्रेस संस्कृति समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की जड़ों पर प्रहार करने का आह्वान किया। मोदी ने कहा कि यह कांग्रेस की काम करने की शैली है, जिसके जरिए वे चुनावों से पहले कुछ समुदायों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं और चुनाव के बाद उन्हें भूल जाते हैं।

नागा शांति समझौता: जानिये क्या हैं महत्वपूर्ण बातें

जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता

कांग्रेस के ऊपर आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि "वे अपना कार्यो का लेखा-जोखा नहीं देंगे। वे लगातार समाज को बांटने में लगे रहते हैं। जब तक मुख्यधारा से कांग्रेस कल्चर खत्म नहीं हो जाता तब तक देश में राजनीतिक शुचिता नहीं आ सकती।"उन्होंने कहा, "यदि आप पिछले कुछ चुनावों का विश्लेषण करें तो आपको महसूस होगा कि किस तरह कुछ राजनीतिक पार्टियां धर्म के आधार पर केवल समाज को बांटने में लगी हुई हैं।" उन्होंने कहा कि पार्टियां धर्म के आधार पर लॉलीपाप देती हैं और मतदाताओं को सिर्फ एक वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से विपक्ष के झूठ के पुलिंदों में नहीं फंसने को कहा।

मोदी ने कहा, "कांग्रेस चुनावों में सिलसिलेवार हार के बाद झूठ के पुलिंदे गढ़ रही है। इससे पहले कांग्रेस पांच से 10 मुद्दों पर ही झूठ फैलाती थी लेकिन अब 50 मुद्दों में से 40-45 मुद्दे झूठ पर आधारित हैं।" प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की परिस्थिति में कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने का रुख रखना चाहिए और इस तरह के झूठ को बेनकाब करना चाहिए।

मानसिक शांति के लिए मंदिर जाएं ममता बनर्जी: त्रिपुरा सीएम बिप्लव देव

मोदी ने कहा कि अन्य राजनीतिक दल विकास पर बात करने से हिचकते हैं क्योंकि विकास को मापा जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो पार्टियां विकास कार्यों में जमकर रूचि लेती हैं उन्हें जनता के बीच जाने में कोई परेशानी नहीं होती।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग