राजनीति

मुंबई भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, बोली- नहीं बनकर रहूंगी शोपीस

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 8:10 AM IST
news
मुंबई भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं अभिनेत्री पूनम ढिल्लों, बोली- नहीं बनकर रहूंगी शोपीस

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई का उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी में नया पद भार संभालने वाली पूनम ने कहा कि राजनीति में शामिल अधिकांश महिलाओं की तरह वह केवल शोपीस बनकर नहीं रहेंगी। बल्कि एक कट्टर कार्यकर्ता बनकर उभरेंगी। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने 2004 में भाजपा का दामन थामा था, लेकिन उस समय वह अन्य जिम्मेदारियों और काम की वजह से राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभा सकीं थी। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि उस समय उनके दोनों बच्चे काफी छोटे थे, लेकिन अब उनके साथ यह समस्या नहीं है और वह अब इन सभी जिम्मेदारियों से मुक्त हो चुकी हैं। पूनम ने कहा कि अब देश को उनकी जरूरत है और वह पूरी तरह से समर्पित होने को तैयार हैं। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष पूनम ने अपने शहर और फिर देश के लिए काम करने की इच्छा जाहिर की।

पूरा ध्यान राजनीति पर लगाना चाहती हैं पूनम

आपको बता दें कि 50 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स के साथ की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘त्रिशूल’ फिल्म में काम किया था, जो बॉक्स आॅफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। बॉलीवुड में पूनम ढिल्लों ने 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उनकी सबसे सफल फिल्मों में नूरी, जय शिव शंकर और सोहनी महिवाल आदि शामिल हैं। हालांकि पिछले काफी समय से उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई थी, जबकि हाल ही में वह एक टीवी शो में दिखाई दी थीं। पूनम अब अपना पूरा ध्यान राजनीति पर लगाना चाहती हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने 2014 में भाजपा ज्वाइन कर ली थी, लेकिन काफी समय से वह राजनीति में सक्रिया भूमिका नहीं निभा रही थी।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा