राजनीति

नवाब मलिक का कंगना रनौत पर तंज, बोले- ले ली ड्रग की ओवरडोज, स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने पर वापस लें ‘पद्म श्री’

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने अभिनेत्री कंगना रणौत के आजादी वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हम अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। केंद्र को उनसे पद्मश्री वापस ले और उन्हें गिरफ्तार करे
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2021, 1:19 PM IST
Kangana Ranaut

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक ( Nawab Malik ) ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंगना रनौत पर तंज कसा है। एनसीपी नेता ने कहा है कि कंगना रनौत ने ओवर डोज ले ली है। इसलिए इस तरह के बेतुके बयान दे रही हैं।

दरअसल मलिक कंगना के भारत को 2014 में आजादी मिलने वाले बयान पर निशाना साध रहे थे। उन्होंने कहा है कि कंगना ने हिमाचल में बनने वाली ड्रग मलाना क्रीम का एक डोज ज्यादा ले लिया है। इसलिए वो इस तरह की बहकी हुई बातें कर रही हैं।

कंगना रनौत ने पद्मश्री मिलने के बाद कहा था कि भारत को आजादी 2014 में मिली थी। उनके इस बयान के बाद बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। गांधी ने कहा था कि इस तरह का बयान को पागलपन या फिर देशद्रोह क्या कहूं?

इस बीच कंगना रनौत के बयान की एनसपी नेता नवाब मलिक ने भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है।

मलिक ने केंद्र सरकार से मांग की है कि स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने पर कंगना रनौत को दिए गए पद्म श्री को वापस लिया जाए और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए।

कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज
कंगना के बयान के बाद 'आप' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ मुंबई पुलिस से शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मेनन ने कहा, 'कार्रवाई की उम्मीद है। कंगना पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए, 504, और 505 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।'

कंगना ये कहा था
कंगना रणौत ने कहा है कि, भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। 1947 में भीख मिली थी।

Published on: