महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद BJP और शिवसेना में सत्ता के लिए संघर्ष जारी राज्यपाल के सरकार गठन के लिए निमंत्रण देने के बाद BJP ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भाजपा के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे
नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में सत्ता के लिए संघर्ष जारी है।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सरकार गठन के लिए निमंत्रण देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वो भाजपा के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाएंगे। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने वह भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।
इसके साथ ही आगे की रणनीति के लिए पार्टी के विधायकों के साथ चर्चा की जाएगी।
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में अगर भाजपा-शिवसेना सरकार बनाती है, तो हम विपक्षी पार्टी की भूमिका निभाएंगे।
जबकि सरकार न बनाने की स्थिति में वह कांग्रेस-एनसीपी एक वैकल्पिक सरकार बनाने का प्रयास करेंगे। मलिक ने कहा कि राज्य में सियासी हालात पर चर्चा करने के लिए 12 नवंबर को अपने सभी विधायकों की बैठक बुलाई है।
शिवसेना सॉफ्ट कॉर्नर रखते हुए मलिक ने कहा कि कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने काफी अन्याय हुआ है।
एनसीपी प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अगर शिवसेना सदन में भाजपा के खिलाफ वोट करती है, तो हम उसे समर्थन देने पर विचार कर सकते हैं।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के दो हफ्ते बाद भी सरकार गठन को लेकर सियासी असमंजस अभी बरकरार है।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ओर भाजपा को सरकार गठन के लिए निमंत्रण दिए जाने के बाद सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया है।
भाजपा ने जहां आज कोर कमेटी की अहम बैठक बुलाई है। वहीं, शिवसेना ने भाजपा पर हमला बोला है। शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा की तुलना हिटलर से की है।