10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में किसकी होगी सरकार? राज्यपाल के ऑफर के बाद भाजपा ने बुलाई कोर कमेटी की बैठक

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद CM की कुर्सी को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने इस बीच आज यानी रविवार को भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई बैठक में भाजपा नेता राज्य में सरकार बनाने को लेकर अपनी अगली रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Nov 2019, 8:55 AM IST

a.png

,,

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन का रास्ता निकलता नजर नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने डटे हैं।

इस बीच आज यानी रविवार को भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में भाजपा नेता राज्य में सरकार बनाने को लेकर अपनी अगली रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

वहीं, राज्य में जारी इस सियासी गतिरोध के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा से सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने की बात पूछी है।

अयोध्या विवाद फैसले पर क्या बोले महात्मा गांधी के प्रपौत्र- नाथूराम गोड्से हत्यारे, लेकिन देशभक्त

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस. कोश्यारी ने शनिवार को भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और पूछा कि क्या वह इसकी इच्छुक और इसमें सक्षम है।

राज्यपाल ने यह कदम राज्य विधानसभा का कार्यकाल आधी रात को समाप्त होने से महज चार घंटा पहले उठाया। भाजपा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

अयोध्या पर फैसला आने से 4 माह पहले दुनिया छोड़ गया यह शख्स, मंदिर निर्माण को 21 साल तक तराशे थे पत्थर

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि राज्यपाल ने आज सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के निर्वाचित सदस्यों के नेता देवेंद्र फडणवीस से यह बताने को कहा कि क्या उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्छुक और उसमें सक्षम है।

SC ने स्वीकारी अयोध्या में ब्रिटिश साम्राज्य से पहले राम चबूतरा की बात, सीता रसोई की पूजा के सबूत

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम आए 15 दिन से अधिक समय हो गया है, बावजूद इसके सरकार गठन का कोई फॉर्मूला नजर नहीं आ रहा है।

अब आगे की रणनीति क्या होगी, इसको लेकर भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। वहीं, शिवसेना ने राज्यपाल कोश्यारी के प्रस्ताव का स्वागत किया है।