राजनीति

जम्मू-कश्मीर हमारा, अब PoK को वापस लेना मोदी सरकार का अगला एजेंडा: जितेंद्र सिंह

कश्मीर को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान अगला एजेंडा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाना अपराधी अब सरकार की नजरों से बच कर नहीं निकल सकेंगे
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2019, 10:31 AM IST
a.png
,,

नई दिल्ली। कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में रही तनातनी के बीच नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

जितेंद्र सिंह ने कहा है कि आर्टिकल 370 हटाने के बाद अब भारत का अगला एजेंडा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाना है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मंगलवार को मंगलवार को मोदी सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे होनेे के अवसर पर बोल रहे थे।

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने एंटी नेशनल गतिविधियों में लिप्त लोगों को चेतावनी देने हुए कहा कि ऐसे अपराधी अब सरकार की नजरों से बच कर नहीं निकल सकेंगे।

अब उनको राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की कीमत चुकानी होगी। आपको बता दें कि जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट से सांसद हैं।

जितेंद्र सिंह ने पीओके बारे में कहा कि यह केवल भाजपा का ही एजेंडा नहीं है, बल्कि 1994 में पीवी नरसिंह राव की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भी संसद से इस संकल्प को सर्वसम्मति से पारित कराया था।

आपको बता दें कि 5 अगस्त को केंद्र सरकार सदन में जम्मू-कश्मीर राज्य पुर्नगठन बिल लेकर आई थी।

जिसके तहत सरकार ने कश्मीर को विशेष राज्या का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 और 35ए को हटा दिया है।

सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लददाख को केंद्र शासित राज्य घोषित किया है, जो अगले माह यानी अक्टूबर से अमल में आ जाएगा।

इस तरह से देश में केंद्र शासित राज्यों की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी।

Updated on:
11 Sep 2019, 10:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

परिसीमन बिल पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप, शरद गुट के रुख पर ये कहा

पहली बार चूरू जिला परिषद पहुंचे 35 नए चेहरे, पराक्रम राठौड़ की सबसे बड़ी जीत; रोचक हुआ जिला प्रमुख चुनाव

रेवदर पंचायत समिति: बहुमत BJP के पास, फिर भी ‘प्रधान’ की कुर्सी पर घमासान; कांग्रेस की भी नजर

सिरोही पंचायत चुनाव: MP और राज्यमंत्री से लेकर 4 प्रधान तक BJP के, फिर भी करारी हार; क्या है हार की वजह