नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कांग्रेस में नेताओं के बीच गुटबाजी का आरोप लगाया है। इस दौरान उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि 'मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं मुंबई कांग्रेस में बड़े लक्ष्य पर काम करने की बजाय क्षुद्र अंदरूनी राजनीति से लड़ने के लिए पार्टी में निहित स्वार्थों की अनुमति देने से इनकार करती हैं।'