
Video में देखें सेना का शौर्य, पाकिस्तानी आतंकियों और बैट कमांडो को यूं किया ढेर
(जम्मू): भारतीय सेना ने अगस्त के पहले हफ्ते में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तानी बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। सेना ने कैसे धुर्त पाकिस्तान की हरकत का पर्दाफाश करते हुए उसे नाकाम किया इसे बयां करने वाला वीडियो सामने आया है...
पाकिस्तानी सेना बैट कमांडोज के जरिए घुसपैठियों को भारत भेजने की कोशिश कर रही थी, लेकिन भारतीय सेना ने इस आतंकी घुसपैठ को नाकाम कर दिया और 4 से 5 आतंकियों को मार गिराया। कुछ बैट कमांडो के भी मारे जाने की खबर है। वीडियो में बैट कमांडो और आतंकियों के शवों को हथियारों के साथ देखा जा सकता है। जम्मू-कश्मीर में सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार भारत में घुसपैठ और आतंकी हमले की कोशिशें जारी है। कार्रवाई में पाकिस्तानी बैट के पांच से सात सदस्य मारे जाने की आशंका है।
पाकिस्तानी सेना और बैट दस्ते (बॉर्डर एक्शन टीम) ने 3 अगस्त को उत्तरी कश्मीर में केरन (कुपवाड़ा) सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक भारतीय सैन्य चौकी पर हमले का प्रयास किया, जिसे सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया था। बताया जाता है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी बैट के पांच से सात सदस्य मारे गए। रक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस साल के आठ महीनों में जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से 139 आतंकवादियों को ढेर किया गया है।
Published on:
09 Sept 2019 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजम्मू
जम्मू और कश्मीर
ट्रेंडिंग
