राजनीति

2019 चुनाव पर बोले राम विलास पासवान, मोदी के खिलाफ गठबंधन के लिए कोई ‘वेकैंसी’ नहीं

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान राजधानी के एक दिवसीय दौरे पर आए थे।
2 min read
May 03, 2018
Ram Vilas Paswan

पटना। 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ किसी भी गठबंधन की संभावना को आज केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने सिरे से खारिज कर दिया। गुरूवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राम विलास पासवान ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ गठबंधन के लिए कोई 'वेकैंसी' नहीं है। पासवान से जब गैर भाजपाई दलों द्वारा आम चुनाव से पहले गठबंधन की कोशिशों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। कोई 'वेकैंसी' नहीं है।' उन्होंने कहा कि क्या कोई राहुल गांधी को स्वीकारने का इच्छुक है। ममता बनर्जी अपना खुद का मोर्चा बना रही हैं। के चंद्रशेखर राव और चंद्रबाबू नायडू अपने मोर्चे बना रहे हैं। चुनाव के दौरान कितने मोर्चे बनेंगे। देखना आप चुनाव आते-आते ये सभी मोर्चे निष्क्रिय हो जाएंगे और जनता मोदी जी को ही वोट देगी।

राहुल दलित के घर खाना खाए तो क्रांतिकारी, शाह खाए तो दिक्कत

वहीं दलितों के घर पर कुछ भाजपा नेताओं के रात्रिभोज के मामलों पर पासवान ने कहा कि अगर आप किसी के यहां रात्रिभोज के लिए जा रहे हैं, जहां आप आमंत्रित हैं तो समस्या कहां है? समस्या तब होती है जब राहुल गांधी किसी दलित के यहां खाना खाते हैं और इसे क्रान्तिकारी पहल बताया जाता है। लेकिन अमित शाह यदि ऐसा करते हैं तो उन्हें रूढिवादी कहा जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान ने हाल ही में हुई दलित हिंसा पर कहा कि संविधान में हिंसा की कोई जगह नहीं है। मायावती के नेतृत्व वाली बसपा जैसे राजनीतिक दल ऐसे हालात का फायदा लेना शुरू कर देते हैं।

बता दें कि केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान राजधानी के एक दिवसीय दौरे पर आए थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भारतीय खाद्य निगम की उपलब्धियों की भी समीक्षा की।

Published on:
03 May 2018 09:26 pm
Also Read
View All
संसद में विपक्ष की 5 बड़ी जीतें, मोदी सरकार के ये प्रस्ताव नहीं हो सके पारित; कांग्रेस ने गिनाईं उपलब्धियां

Rajasthan: ‘लक्खी पदयात्रा की तैयारियों में अव्यवस्था’, अशोक गहलोत बोले- हिंदू धर्म की राजनीति करने वाली BJP का सच आया सामने

‘अमित शाह तुरंत बनना चाहते हैं उपप्रधानमंत्री, लेकिन PM मोदी ने किया इनकार’: संजय राउत का बड़ा दावा

CG Politics News: आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को खत्म करना चाहती है भाजपा, पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने लगाए गंभीर आरोप

इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, जानें क्या है मामला