राजनीति

कोटा से छात्रों की वापसी पर हेमंत सोरेन ने की पीएम मोदी से बात, कहा – एक देश में दो नियम क्यों?

सीएम सोरेन ने कोटा से छात्रों की घर वापसी पर जताई नाराजगी झारखंड के लिए भी करें इस तरह का इंतजाम बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जताया था विरोध
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 12:16 PM IST
da310a88-e395-422f-9c25-a8f4c64f7b9c.jpg
,,

नई दिल्ली। कोरोना संकट ( Corona Crisis ) की वजह से देशभर में लॉकडाउन 2.0 ( Lockdown 2.0 ) लागू है। जो जहां है वहीं रुका है। इसके बावजूद 5 राज्यों की सरकारों ने कोटा में फंसे छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए बसें भेजी। अब उसी का विरोध हो रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( CM Hemant Soren ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर कोटा से छात्रों की घर वापसी के मुद्दे पर बात कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी ( pm modi ) को फोन कर एक देश में दो तरह के कानून पर अपना विरोध जताया। सोरेन ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से राजस्थान के कोटा से छात्रों को लाने के लिए बसें भेजी उसके बाद इसी तरह की मांग झारखंड में भी लोग कर रहे हैं। हमे माता-पिता से इस तरह के कॉल आ रहे हैं, जो हमसे इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि आप इस तरह के इंतजाम क्यों नहीं कर रहे हैं?

नीतीश कुमार ने भी किया था विरोध

इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) ने भी छात्रों को वापस लाने के फैसले का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि सैकड़ों छात्रों को कोटा से वापस उनके गृह राज्य में भेजे जाने से लॉकडाउन सफल नहीं होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि वह इस फैसले का समर्थन नहीं कर सकते क्योंकि इससे बिहार के जो छात्र अन्य राज्यों में रह रहे हैं । जिस तरह से छात्रों को लाने के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया गया वह लॉकडाउन के नियमों के खिलाफ है और यह अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तर्क से तो अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को भी उनके गांव वापस लाना चाहिए। इन्हें भी घर जाने की इजाजत होनी चाहिए।

5 राज्य कोटा से अपने छात्रों को लाएंगे वापस

बता दें कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद 5 राज्य अपने प्रदेश के बच्चों को कोटा ( Kota ) से वापस लाने का प्रबंध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही अपने छात्रों को बस से वापस ला चुकी है। मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ और असम भी राजस्थान में फंसे अपने छात्रों को वापस लाने की तैयारी कर रही है। इस बात की पुष्टि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कर चुके हैं।

Updated on:
21 Apr 2020, 12:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा