राजनीति

अखिलेश यादव के पैदल मार्च पर ओपी राजभर का तंज कहा – यह सब दिखावा और ड्रामा है

मानसून सत्र शुरू होने से पहले आज सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का पैदल मार्च केवल एक सियासी ड्रामा और दिखावा है।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 11:06 AM IST
akhilesh_and_op.png
ओपी राजभर ने कसा अखिलेश पर तंज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज विधानसभा में मानसून सत्र शुरू होने से पहले पैदल मार्च कर रहे हैं।यह पैदल मार्च केवल 3 किमी है । सपा कार्यालय से विधानसभा भवन तक । अखिलेश यादव अपने विधायकों के साथ विधानसभा भवन पैदल मार्च करते हुए जाएंगे ।

अखिलेश यादव के पैदल मार्च पर उनके पुराने साथी और भारतीय सुहेलदेव समाज (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि यह सब उनका दिखावा और ड्रामा है । अभी तक कहां तक सो रहे थे जो सड़क पर नहीं उतरे थे।

सपा का सड़क पर योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विधानसभा भवन में मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही सपा अपनी ताकत को दिखाना चाहती है कि सपा विधानसभा भवन में योगी सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है । पैदल मार्च में शामिल विधायकों और विधान परिषद सदस्य के हाथों में तख्तियां होंगी जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के शोषण, कानून व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गड़बड़ी, बिजली संकट, किसानों नौजवानों के साथ हो रहे अन्याय से जुड़े मुद्दों का उल्लेख होगा ।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा विधानमण्डल के वर्तमान सत्र में पार्टी जनसमस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. हत्या, लूट,अपहरण और बलात्कार की घटनाओं से पूरा प्रदेश हिल गया है।

राजभर के लिए बीजेपी में दरवाजा खुला है
बीजपी में शामिल होने को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि राजभर के लिए बीजेपी में सभी दरवाजे खुले हैं। जब वह चाहे बीजेपी के साथ जा सकते हैं।

फिलहाल आज से यूपी में मानसून सत्र शुरू हो रहा है। बीजेपी सत्ता के पक्ष में बैठी है और सभी राजनीतिक पार्टियां बीजेपी को मंहगाई, बेरोजगारी पर घेरने के लिए तैयार है ।

Updated on:
19 Sep 2022, 11:06 AM IST
Published on: