27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबको इंतज़ार था दहाड़ का,पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया और लिखा सबको इंतज़ार था दहाड़ का,पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 17 Sep 2022, 6:34 PM IST

tiger.png

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज के दिन ही नामीबिया से लाए 8 चीते को पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा । इस पर लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी इस पर बड़ी उपलब्धि बताकर जश्न की तरह पेश कर रही है वहीं सपा और कांग्रेस तंज कस रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके हुए लिखा कि देश के सभी को इंतज़ार था दहाड़ का,पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का । अखिलेश यादव ने कहने का मतलब यह था कि बीजेपी को नेता कह रहे थे कि शेर की तरह दहाड़ेगा लेकिन वैसे चीता दहड़ाता नहीं है वह बिल्ली की तरह ही गुर्राता है ।अखिलेश यादव पीएम मोदी को सुबह ही जन्मदिन पर बधाई दी थी । इसके बाद उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा ।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को "भारत जोड़ो यात्रा" कराची और ढाका से निकालनी चाहिए : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

अगले जन्म मोहे गैया ना कीजो, मोहे चीता कीजो
सपा अध्यक्ष सुबह ट्विटर पर एक फोटो ट्वीट किया वह फोटो एक कार्टून टाइप का है। जिसमें लिखा है कि अगले जन्म मोहे गैया ना कीजो,मोहे चीता कीजो। इसका मतलब यह है कि इस समय देश में एक लंपी वायरस की बीमारी चल रही है। जिसकी चपेट में गाय आ रही है। देश में अभी तक करीब 50000 गायों की मृत्यु हो चुकी है। सरकार उस वायरस के बारे में कुछ नहीं सोच रही है।

बीजेपी के सभी नेता आज गाय के बारे में सोचने के बजाय चीता आने का जश्न मना रहे हैं। इसलिए हमें अगले जन्म में गाय मत बनाना, चीता बनाना।

चीते के लाने से गरीबों का नहीं भरेगा पेट, रोजगार देना होगा
समाजवादी पार्टी नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने बीजेपी पर तंज कसते हुये कहा कि चीतों के आने से न तो गरीब का पेट भरने वाला है और न ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे। श्री विश्वकर्मा ने पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश से विलुप्त हो चुके चीते लाना अच्छी बात है मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज अपने जन्मदिन पर चीतों की बात न करके संकल्प लेना चाहिए था कि वह गरीब के लिये दो जून की रोटी और बेरोजगारों को रोजगार का इंतजाम सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें :योगी सरकार का अहम फैसला,5 मिनट में करवा सकेंगे ‘ई रेंट एग्रीमेंट'

राजभर अपनी पार्टी और समाज को नहीं संभाल पा रहे
उन्होंने कहा कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपनी पार्टी और समाज को संभाल नहीं पा रहे है । सरकार में रहते हुए उन्होंने कभी राजभर समाज के मुद्दे पर आवाज ही नहीं उठाई। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 2005 में मुख्यमंत्री रहते पिछड़ों के लिये काम किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते पिछड़ों के लिये प्रस्ताव बना कर केंद्र को भेजा लेकिन भाजपा सरकार ने पिछड़ों का विरोधी होने के कारण ये प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। जब ओमप्रकाश राजभर अपने राजभर समाज के लिये आवाज़ नहीं उठाएंगे तो इसमें किसी और दोष कैसे दे सकते है ।

यह भी पढ़ें: 19 सितंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश करेंगे पद यात्रा, सपा मुख्यालय से विधानभवन तक

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज ट्विटर पर बेरोजगारी दिवस ट्रेंड कर रहा है। यह ट्रेंड कुछ बेरोजगार युवा,कांग्रेस नेता और कुछ विपक्ष के नेता ट्वीट करके ट्रेंड करा रहे हैं।