27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 सितंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश करेंगे पद यात्रा, सपा मुख्यालय से विधानभवन तक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 सितंबर को सपा कार्यालय से लेकर विधानसभा भवन तक पदयात्रा करेंगे । यह पदयात्रा महज 3 किमी की होगी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 17 Sep 2022, 3:10 PM IST

akhilesh_yadav.png

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेस यादव 19 सितंबर को अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल यात्रा करने जा रहे हैं । फिलहाल अखिलेश यादव की यह पद यात्रा बहुत छोटी है मात्र 3 किमी की दूरी । अखिलेश यादव पहली बार पैदल यात्रा कर रहे हैं । माना जा रहा है कि अखिलेश इस पद यात्रा से अपने विरोधियों को बड़ा संदेश देना चाहते हैं।
कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव विधानसभा में भाग लेने से पहले पैदल अभियान की शुरूकात करेगे। 19 सितंबर को अखिलेश यादव सपा कार्यालय से विधानसभा भवन तक का पैदल मार्च करेंगे । माना जा रहा है कि इस अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगें ।

यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव प्रसपा किसी पार्टी से गंठबंधन नहीं करेगी : शिव पाल सिंह यादव

अखिलेश यादव अभी तक कोई पैदल यात्रा नहीं करेंगे हांलाकि इससे पहले वह कई रथ यात्राएं निकाल चुके हैं। विधानसभा चुनाव के पहले ही अखिलेश यादव के माध्यम से जनता के बीच जा करके अपने समर्थन में वोट मांग चुके हैं। अखिलेश यादव कई मौके पर साइकिल मार्च भी चुके हैं वैसे अखिलेश की चुनाव चिन्ह साइकिल है।

विरोधियों की मुंह बंद करना चाहते अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पैदल मार्च निकाल करके अपने विरोधियों को कड़ा संदेश देना चाहते हैं कि वह जरूरत पड़ने पर एसी कमरे से निकलकर जनता के बीच जा सकते हैं। अखिलेश के ऊपर यह इल्जाम लगता रहा है कि वह एसी कमरे से बाहर ही नहीं निकलते हैं। ऐसा इल्जाम सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और बीजेपी भी लगाती रही है।

यह भी पढ़ें:राहुल गांधी को "भारत जोड़ो यात्रा" कराची और ढाका से निकालनी चाहिए : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

2024 लोकसभा चुनाव के पहले पैदल मार्च कर सकते हैं अखिलेश
माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव पैदल यात्रा जैसा कोई अभियान चलाकर जनता के बीच जाएं । यह निर्णय तब हुआ जब सपा विधायकों को विधानभवन में धरना देने के अभियान को रोक दिया। अब सपा इस नए अभियान के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी ।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग