27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी को “भारत जोड़ो यात्रा” कराची और ढाका से निकालनी चाहिए : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को गोरखपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी को यह भारत जोड़ो भारत कन्याकुमारी से नहीं बल्कि पाकिस्तान के कराची से शुरू करनी चाहिए थी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 17 Sep 2022, 1:05 PM IST

bhupendra_singh_chaudhry.png

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी

गोरखपुर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने गोरखपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को "भारत जोड़ो यात्रा" पाकिस्तान के कराची और बांग्लादेश के ढाका से शुरू करनी चाहिए थी। पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत को ही हिस्सा है जो पहले ही टूट चुका है । अब किस भारत जोड़ने की बात करते हैं। उनके दादा और परदादा ने भारत को पहले ही भारत को तोड़ चुके हैं।
भूपेन्द्र सिंह चौधरी कल शाम गोरखपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला ।

अखिलेश अपने परिवारिक द्वंद में जूझ रहे
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश इस समय अपने परिवारिक द्वंद से जूझ रहे हैं। वह क्या बीजेपी को टक्कर देंगे । उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव कहां जा रहे हैं उन्हें नहीं संभाल पा रहे हैं और अपनी छोटी भौजाई क्या बारे में क्या सोचते हैं ? रामपुर वाले चाचा आजकल उनसे विखड़े हुए नजर आ रहे हैं उनके बारे में क्या सोच रहे हैं?

यह भी पढ़ें:यूपी निकाय चुनाव प्रसपा किसी पार्टी से गंठबंधन नहीं करेगी : शिव पाल सिंह यादव

इस सबके अलावा उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन पार्टियों से गठबंधन किया था । प्रसपा और सुहेलदेव समाज पार्टी से उनका गठबंधन टूट चुका है । उनका गठबंधन कितने पार्टियों से बचा हुआ हैं।

सरकार मदरसों के बेहतरी के लिए सर्वे करा रही
भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने यूपी में हो रहे मदरसों के सर्वे पर कहा कि यूपी सरकार मदरसों के बेहतरी के लिए सर्वे करा रही है। हम मदरसों के बच्चों के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में किताब देखना चाहते हैं। मदरसों के बच्चें उर्दू के साथ साथ कंप्यूटर भी पढ़ें। इसलिए सरकार सर्वें करा रही है।

विपक्ष की एकजुटता से कुछ नहीं होगा, 2024 में हम सभी सीटें जीतेंगे
2024 के चुनाव में विपक्ष की एकजुटता के सवाल पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यूपी में 2019 में सभी दलों ने एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा। उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकारें रहीं थीं। कांग्रेस और लोकदल भी गठबंधन में रहे।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर में लड़की से हैवानियत करने वालें सातों आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

80 फीसदी लोकसभा लोकसभा सीटें और 51 फीसदी वोट भाजपा के हिस्से में आए। भाजपा के कार्यकर्ता का गठबंधन जनता से है। जनता का गठबंधन मोदी और योगी से है। कुछ नहीं होगा जी, 2024 में भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प है, हम शत-प्रतिशत सीटें जीतेंगे।