27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार का अहम फैसला,5 मिनट में करवा सकेंगे ‘ई रेंट एग्रीमेंट’

योगी सरकार आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए अब ‘ई रेंट एग्रीमेंट' लेकर आई है । इसके तहत आप आनलॉइन ही किराये पर दुकान और गोदाम ले सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 17 Sep 2022, 5:00 PM IST

rent.png

यूपी में अब पांच मिनट में होगा ई रेंट एग्रीमेंट

लखनऊ: यूपी में योगी सरकार ने आम नागरिकों और व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। योगी सरकार आम नागरिकों और व्यापारियों के लिए के लिए 'ई रेंट एग्रीमेंट' की सुविधा लेकर आई है । इस माध्यम से अब नागरिकों और व्यापियों को भटकना नहीं पड़ेगा ।

आम नागरिक और व्यापार अब आसानी से कमरे, गोदाम और ऑफिस रेंट पर ले सकते हैं। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से आप रेंट पर दुकान, ऑफिस और गोदाम ले सकते हैं। इससे अब डीड राइटर की आवश्यक्ता नहीं रह जाएगी। सीधे मकान या बिल्डिंग के मालिक के साथ किराएदार ऑनलाइन अनुबंध कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : 19 सितंबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश करेंगे पद यात्रा, सपा मुख्यालय से विधानभवन तक

पांच मिनट में होगा ‘ई रेंट एग्रीमेंट'
अभी तक आम नागरिको और व्यापारियों को एक जटिल प्रक्रिया से गुजरना होता था लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से पांच मिनट में कांट्रैक्ट लेटर हासिल कर सकेंगे । गौरतलब है कि योगी सरकार ने प्रदेश में नागरिकों को कई तरह की सेवाएं ऑनलाइन देकर उनके जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया है। ई रेंट एग्रीमेंट उसी मुहिम का हिस्सा है। फिलहाल इसकी शुरुआत गौतम बुद्धनगर से हुई है और जल्द ही अन्य जिलों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

ई रेंट एग्रीमेंट' की प्रक्रिया क्या है ?
ई रेंट एग्रीमेंट' की शुरूआत अभी यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले से हुई है । बताया जा रहा है कि जल्द ही यह प्रक्रिया अन्य जिलों में लागू हो जाएगी । गौतमबुद्ध नगर जिले में एक www.gbnagar.nic.in एक बेबसाइट विकसित की है। इस बेबसाइट पर जा करके प्रॉपर्टी की डिटेल भरने के बाद स्टांप ड्यूटी अदा करते ही लीज डीड की प्रिंट कॉपी मिल जाएगी। पोर्टल पर रेंट डिटेल भरते ही स्टांप ड्यूटी का ऑटोमैटिक कैलकुलेशन हो जाएगा। इस तरह आम नागरिकों को एक जटिल प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाएगा ।

यह भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव प्रसपा किसी पार्टी से गंठबंधन नहीं करेगी : शिव पाल सिंह यादव

इससे पहले रेंट एग्रीमेंट के लिए किराएदार को पहले डीड राइटर से संपर्क करना पड़ता था। इसके बाद स्टांप पेपर खरीदने, उसकी नोटरी कराने के बाद दोनों पार्टियों के रेंट एग्रीमेंट पर सिग्नेचर होते थे। यह प्रक्रिया पूरी करने में नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।