राजनीति

सीएम योगी से मिलने के बाद ओपीराजभर के बदले सुर, अब्बास अंसारी से कहा- कोर्ट में सरेंडर कर दो

ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को सीएम योगी से मुलाकात करने के उनके सुर बदले बदले नजर आए। उन्होंने अपने ही विधायक अब्बास अंसारी से अपील की कहा कि वह कहीं भी हो मेरी आवाज सुन रहे हैं तो कोर्ट में सरेंडर कर दें।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2022, 2:46 PM IST
op_raj.png
सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर

लखनऊ : भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की । इसके बाद बुधवार को सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उन्होंने सीएम योगी से क्या बात की ? प्रेस कान्फ्रेंस में ओपी राजभर ने कुछ ऐसा कहा, जिससे सभी मीडिया कर्मी देखते रह गए।

राजभर ने मुख्तार अंसारी के बेटे भगोड़े विधायक अब्बास अंसारी से अपील की कि अगर वह मेरी बात सुन रहे हैं तो कोर्ट को सरेंडर कर दें। अब्बास अंसारी उनके ही पार्टी के विधायक हैं । अब्बास अंसारी काफी लंबे समय से फरार चल रहे हैं और पुलिस तलाश कर रही है ।

राजभर की योगी से क्या बात हुई ?
बुधवार को प्रेस कान्फ्रेस करके बताया कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में भर-राजभर को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के कोर्ट के फैसले के मुद्दे पर बातचीत की थी। इसके अलावा, भू-माफिया बताकर गरीब लोगों के उजाड़ने के मामले को भी उन्होंने सीएम के सामने उठाया। सीएम योगी भी उनके बातों से सहमति हैं और राजभर समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए केन्द्र को प्रस्ताव भेजेंगे । यहीं मुद्दें लेकर सीएम योगी से मिलने गए थे ।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा
राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम कोई माफिया को बचाने और मुकदमें खत्म करवाने के लिए सीएम से मिलने नहीं गए थे। समाजवादी पार्टी के नेता सीएम योगी से मिलने इसलिए जाते हैं और वहां पर अपील करते हैं कि उनका मुकदमा खत्म कर दिया जाए। सपा के एक-एक नेता के पास 70-80 मुकदमें हैं ।

योगी और मोदी की तारीफ की
ओम प्रकाश राजभर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी और पीएम मोदी की तारीफ की । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम पिछड़ा जातियों के लिए काम रहे हैं । बीजेपी नेताओं की तारीफ करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं एक बार फिर बीजेपी से गठबंधन ना हो जाए, वैसे इस पर राजभर ने कुछ नहीं कहा ।

Updated on:
22 Sep 2022, 2:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा