
नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव का दूसरा चरण भी पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर तीसरे चरण पर टिकी यही वजह है कि राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में गरजे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के बुनियाद में ममता बर्नजी को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। पीएम ने कहा 23 मई के बाद यहां धमकी, लूट और भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। पीएम मोदी ने कहा मुझे आप लोगों पर भरोसा है कि आप चुनाव में ममता बनर्जी को सजा देंगे।
वो 10 राजनेता जो आजतक कोई भी लोकसभा चुनाव नहीं हारे
आपको बता दें कि प. बंगाल में पिछले दो महीने में पीएम मोदी ये 7वीं रैली है। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी एयरस्ट्राइक पर सबूत मांगे। मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें चिटफंड के घोटालेबाजों के सबूत ढूंढने चाहिए। दीदी को 23 मई को स्पीडब्रेकर का मतलब समझ आ जाएगा कि जनता के साथ गुंडागर्दी करने का नतीजा क्या होता है।
मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ममता बनर्जी ने सिर्फ प्रदेश की जनता को धोखा देने का का काम किया है। मोदी ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में कुछ बड़ा होने जा रहा है। इसका असर आपको 23 मई के बाद देखने को मिल जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र तीसरे चरण के मतदान से पहले शनिवार को बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.