राजनीति

पीएम मोदी ने की लोगों से अपील, पूर्वोत्तर यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर करें शेयर

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से पूर्वोत्तर भारत की अपनी यात्राओं की तस्वीरों को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर करने का आग्रह किया है।
2 min read
Feb 08, 2019
PM narendra modi
पीएम मोदी ने की लोगों से अपील, पूर्वोत्तर यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर करें शेयर

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से पूर्वोत्तर भारत की अपनी यात्राओं की तस्वीरों को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर करने का आग्रह किया है। इसक साथ ही पीएम ने अपने पेज पर भी कुछ तस्वीरों को साझा करने की बात कही। प्रधानमंत्री ने लोगों से 'हैशटैग मैग्नीफिसेंट नॉर्थईस्ट' के साथ तस्वीरें साझा करने के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि पूर्वोत्तर की सुंदरता शानदार

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि पूर्वोत्तर की सुंदरता शानदार है। क्या आपके पास इस क्षेत्र की शानदार प्राकृतिक सुंदरता या यहां की यात्राओं के दौरान की तस्वीरें हैं। इन्हें 'हैशटैग मैग्नीफिसेंट नॉर्थईस्ट' के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करें। मैं अपने पेज पर भी कुछ पोस्ट साझा करूंगा। वहीं, लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने से कई हफ्ते पहले ही चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर राज्यों में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी

एक शीर्ष चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीराम तारानिकांति के अनुसार चुनाव आयोग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों से लगातार संवाद कर रहा है। लेकिन इस क्षेत्र में इसके संभावित दौरे को लेकर हमें सूचित किया जाना अभी बाकी है।

उनके अनुसार सहायक निर्वाचन अधिकारियों (अतिरिक्त जिला अधिकारी या समकक्ष रैंकों को) के साथ दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दे रहे हैं। ईवीएम और वीवीपैट के तकनीकी पहलुओं को भी अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ साझा किया जा रहा है।

Published on:
08 Feb 2019 12:01 pm