25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर: महबूबा को झटका? सीनियर लीडर इरशाद ने छोड़ा पीडीपी का साथ

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और उनकी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले पीडीपी में बगावती सुर उठते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
 Mahbuba mufti

कश्मीर: महबूबा को झटका? सीनियर लीडर इरशाद ने छोड़ा पीडीपी का साथ

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और उनकी पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले पीडीपी में बगावती सुर उठते नजर आ रहे हैं। पीडीपी के अधिकांश नेता महबूबा का साथ छोड़ कर अन्य दलों का दामन थाम रहे हैं। इस क्रम में पीडीपी के वरिष्ठ नेता इरशाद कार ने भी गुरुवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया। इरशाद ने पीडीपी छोड़ने का ऐलान करते हुए पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को अपना इस्तीफा भेज दिया। आकपेा बता दें कि पिछले 2 से 3 महीने के भीतर पार्टी के सात पूर्व विधायकाें समेत एक दर्जन सीनियर्स लीडर्स ने पीडीपी का साथ छोड़ दिया है।

बिहार शेल्टर होम मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, लालू यादव ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

इस्तीफे के पीछे कारणों के बारे में बताने से किया परहेज

पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए इरशाद ने कहा कि कहा कि उन्होंने आज पीडीपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि आज के बाद उनका पीडीपी से कोई संबंध नहीं है। हालांकि इस दौरान उन्होंने पार्टी से इस्तीफे के पीछे कारणों के बारे में बताने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि वह निजी कारणों के चलते पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। भविष्य में किसी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी कोई विचार नहीं किया है।

पति रॉबर्ट वाड्रा को लेने रात को ईडी दफ्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी, तनाव में आईं नजर!

इरशाद रसूल कार मूल रूप से कांग्रेसी

आपको बता दें कि इरशाद रसूल कार मूल रूप से कांग्रेसी हैं। इरशाद के पिता स्व. गुलाम रसूल राज्य के मंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। इरशाद कार ने जून 2015 में पीडीपी ज्वाइन की थी। पीडीपी में आने के बाद पार्टी नेतृत्व ने उनको 2016 में जिला बारामुला का इकाई प्रधान बनाया था।