25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: शेल्टर होम केस में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सीबीआई को फटकार, लालू ने कसा नीतीश पर तंज

बिहार के शेल्टर होम मामले में नीतीश सरकार एक बार फिर से बैकफुट पर आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में नीतीश सरकार को जमकर फटकार लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 8 Feb 2019, 9:53 AM IST

bihar news

बिहार: शेल्टर होम केस में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सीबीआई को फटकार, लालू कसा नीतीश पर तंज

नई दिल्ली। बिहार के शेल्टर होम मामले में नीतीश सरकार एक बार फिर से बैकफुट पर आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में नीतीश सरकार को जमकर फटकार लगाई है। यही नहीं शीर्ष अदालत ने सीबीआई को भी आड़े हाथों लिया है। इस मामले में दोबारा सुनवाई कर रही कोर्ट ने कहा कि आप अदालती आदेश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। क्या आज जानते हैं कि आपने क्या किया? आपको बता दें कि इस केस से नाराज अदालत ने सीबीआई पर सवाल दागते हुए कहा कि आपने 31 अक्टूबर को कहा था कि एके शर्मा जांच दल के वरिष्ठतम अधिकारी होंगे। बावजूद इसके जांच की निगरानी कर रहे एके शर्मा का तबादला कर दिया गया। एके शर्मा को हटाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

पति रॉबर्ट वाड्रा को लेने रात को ईडी दफ्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी, तनाव में आईं नजर!

ममता को झटका? बंगाल की सभी सीटों पर टीएमसी के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी कांग्रेस

लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज

वहीं, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। लालू ने ट्विट करते हुए कहा कि 'का हो नीतीश? कुछ शर्म बचल बा कि नाहीं'। वहीं, बिहार में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी कोर्ट की टिप्पणी का हवाला देते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अब जरा भी शर्म ही नहीं बची है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बताई हिंदू संस्‍कृति की विशेषता, मदरसों में भी पढ़ाया जाए भारतीयता का पाठ

'शर्म होगी तो करेंगे ना?

तेजस्वी ने कहा कि 'शर्म होगी तो करेंगे ना? उन्होंने कहा कि शर्म तो इन्होंने उस दिन ही उतार फेंकी थी, जब जनादेश की डकैती की थी। तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए सवाल किया कि जिसमें शर्म नहीं बची हो उसे क्या कहते है?'