25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: मॉ​रनिंग वॉक को गए भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज

बिहार के औरंगाबाद जिले दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Feb 08, 2019

bjp leader murder

बिहार: मॉ​रनिंग वॉक को गए भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज

नई दिल्ली। बिहार के औरंगाबाद जिले दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, सरे राह हुई हत्या से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

कश्मीर: महबूबा को झटका? सीनियर लीडर इरशाद ने छोड़ा पीडीपी का साथ

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता मोहन यादव की शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना हसपुरा के जलपुरा इलाके में उस वक्त हुई जब मोहन यादव सुबह की सैर के लिए निकले थे। जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बेहद करीब से उनके सिर और पेट में गोली मारी जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों की घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने का दबाव बनाया है।

बिहार: शेल्टर होम केस में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सीबीआई को फटकार, लालू ने कसा नीतीश पर तंज

वहीं, इससे पहले बिहार के सीवान जिले में राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे यहां हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। सीवान के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कहा था कि मोहम्मद युसूफ को प्रतापपुर गांव में गोली मारी गई। शहाबुद्दीन यहीं के निवासी हैं। उसे शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी। झा ने के अनुसार हमलावरों ने युसूफ के सीने में गोली मारी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युसूफ शहाबुद्दीन के बेटे और चचेरे भाई मोहम्मद ओसामा का करीबी था। घटना के बाद शहाबुद्दीन के समर्थन ग्रामीणों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया और कार्रवाई की मांग की थी। शहाबुद्दीन फिलहाल दिल्ली के तिहार जेल में बंद है।