राजनीति

राज्‍यसभा में पीएम मोदी की ये 10 बड़ी बातें, जिसे जानना आपके लिए है जरूरी

लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद ज्ञापन करने के बाद पीएम मोदी ने राज्‍यसभा में धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर भाषण दिया।

3 min read

नई दिल्‍ली: पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर बुधवार को धन्‍यवाद प्रस्‍ताव के दौरान राज्‍यसभा को भी संबोधित किया। उन्‍होंने लोकसभा की तरह राज्‍यसभा में भी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्‍होंने एक ही दिन में दोनों सदनों में कांग्रेस पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस का 55 साल तक सत्‍ता में रहने पर जमीन से कट जाना स्‍वाभाविक है। आयुष्‍मान भारत योजना का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह किसी दल के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए है। अगर कांग्रेस को लगता है कि इसमें कुछ कमी है तो वो सामने आए, मैं खुद समय दूंगा। राष्‍ट्रपति के बजट अभिभाषण के दौरान पीएम नरेन्‍द्र मोदी पुराने तेवर में दिखे। उन्‍होंने धन्‍यवाद प्रस्‍ताव के समय कांग्रेस के विरोध पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आप जितना उछालोगे कीचड़, उतना खिलेगा कमल।

गांधी भी चाहते थे कांग्रेस मुक्त भारत

ये भी पढ़ें

राज्यसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कांग्रेस खड़ी करती है विकास में बाधा

पीएम मोदी ने कहा कि विवेकानंद ने यंग इंडिया की बात की थी, गांधी ने भी नए भारत की बात की थी। राष्ट्रपति ने भी यही बोल रहे हैं। आप कहते हैं कि आपको न्यू इंडिया नहीं चाहिए, ठीक है, मुझे भी गांधी का भारत चाहिए। गांधी ने कहा था कि आजादी मिल गई है, अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है। इसलिए कांग्रेस मुक्त भारत का आइडिया वहीं से आया है।

देश आज भी चुका रहा कीमत

उन्‍होंने कहा कि आज सच को छुपाकर झूठ बोलने वाले चौराहे पर खड़े हैं। जब कांग्रेस ने देश का विभाजन किया, तब से लेकर आज तक उस जहर की कीमत देश चुका रहा है। एक दिन भी ऐसा नहीं जाता है जब आप के पाप की सजा देश को ना मिलती हो। आपने (कांग्रेस) देश के टुकड़े किए। पीएम ने कहा कि सिर्फ हमारे जमाने में ऐसा था, हमारे जमाने में वैसा था का ही टेप बजाया जाता है। आपने मां भारती के टुकड़े कर दिए। इसके बावजूद देश आपके साथ था।

न्‍यू इंडिया वाला भारत चाहिए या बोफोर्स घोटाला वाला भारत

आपको न्‍यू इंडिया वाला भारत चाहिए या बोफोर्स घोटाला वाला भारत। क्‍या कांग्रेस को इमरजेंसी वाला भारत चाहिए।

कांग्रेस हमेशा बैंटिंग चाहती है

2014 से पहले जो हुआ, सब आपके खाते में आएगा? इस दौरान पीएम मोदी ने बचपन की एक कहानी सुनाई। मोदी ने कहा कि बचपन में हम देखते थे कि बच्चे खेलते-खेलते लड़ने लगते थे। बाद में पता चला कि बैट के लिए लड़ाई हुई है। जिसके हाथ में बैट होता है, वही खेलेगा, वह आउट होगा तो खेल नहीं होगा। कांग्रेस की भी यही आदत रही है लेकिन हमेशा आपको बैटिंग नहीं मिलेगी।

वन रैंक वन पेंशन लागू किया

वन रैंक वन पेंशन पर भी पीएम ने कांग्रेस पर हमला किया। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया है।

नेम चेंजर नहीं गेम चेंजर की भूमिका

एनडीए की सरकार नेम चेंजर नहीं बल्कि गेम चेंजर की भूमिका में है। सरकार देश में बदलाव लाना चाहती है। कांग्रेस ने हमेशा से देश को धोखे में रखा । लेकिन अब नहीं चलने वाला है।

आधार का श्रेय बीजेपी को
आधार का श्रेय कांग्रेस लेती रही है, मगर 1998 में राज्‍यसभा का एलके आडवाणी जी के डीबेट को याद कीजिए। आधार की उत्‍पत्ति वहीं से है।

विकास पर राजनीति नहीं हो
वर्तमान व्‍यवस्‍था को रोगमुक्‍त करने की लड़ाई में राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर इसी तरह राजनीति होती रही तो देश का विकास नहीं हो पाएगा। ऐसे में विकास पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

आंबेडकर और सरदार को आपने भुलाया

गुलाम नबी आजाद साहब ने अमित शाह के भाषण से बस इतना निकाला कि उन्होंने सरदार भाई पटेल का नाम नहीं लिया। गुजरात चुनावों में सरदार साहब का आपने खूब नाम लिया। लेकिन एक हफ्ते बाद ही आपके यहां कार्यक्रम हुआ तो पोस्टर से उनका नाम ही गायब था। सरदार साहब और बाबा साहब आंबेडकर को भारत रत्न कब मिलेगा।

डैम बना दिया लेकिन नहर नहीं

डैम बनाने से नहीं होता उसके लिए नहर बनाना भी चाहिए। डैम बहुत बने हुए हैं लेकिन नहरों का जाल नहीं बिछाया गया।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन के भाई की दुर्घटना में मौत, पत्नी बाल बाल बची
Updated on:
07 Feb 2018 06:54 pm
Published on:
07 Feb 2018 05:55 pm
Also Read
View All